
तवा डैम के फिर खोले 3 गेट, झमाझम बारिश से पानी में बहे लोग
नर्मदापुरम. जिले में झमाझम बारिश ने जनजीवन को फिर से प्रभावित किया। कई मुसीबतें खड़ी कर दी। सड़कों-घरों के सामने एवं बाजार में पानी जमा होने से आवागमन बाधित होता रहा। नाले में गिरने से भी युवक घायल हो गया।शहर व ग्रामीण अंचलों के साथ तवाडेम के केचमेंड एरिया में तेज बारिश के कारण तवा डैम के तीन गेट 5-5 फीट की ऊंचाई तक फिर से खोल दिए गए। इन गेटों से करीब 26 हजार 34 क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा था। तवा डैम का जल स्तर रविवार शाम तक 1164 फीट पर पहुंच गया था।
इधर नर्मदापुरम में सेठानीघाट पर नर्मदा का जल स्तर 938 फीट पर था। जिले में चालू सीजन में 4 सितंबर तक कुल औसतन बारिश का आंकड़ा 1526.4 मिमी पहुंच चुका है, जबकि बीते साल इस अवधि तक 824.1 मिमी बारिश हुई थी। जो कि इस बार 696.3 मिमी ज्यादा है।
दिनभर होती रही बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न
रविवार में दिनभर झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। इसके कारण सड़कों एवं घरों के आसपास पानी का जमाव हो गया। नाले-नालियों में भी निकासी की समस्या खड़ी हो गई। नर्मदा कॉलेज के सामने की सड़क जलमग्न हो गई। लोगों को वाहनों से निकलने में दिक्कतें आईं। यही स्थिति अन्य जगहों की सड़कों भी रही।
इतवारा बाजार के पास बजरिया नाले में एक युवक गिर गया था। जिसें मौजूदा आसपास के लोगों ने किसी तरह नाले से बाहर निकालकर बचाया। बता दें कि पहले भी इस नाले में बाइक समेत गिरने की घटना हो चुकी है।
अभी होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान भी नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमकने-गिरने की भी आशंका जताई गई है।
Published on:
05 Sept 2022 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
