scriptजज्बा: अयोध्या तक दौड़कर जाएगा कुचामन का रामसिंह, इतने दिनों में पूरा होगा 800 KM का सफर | Ram Singh of Kuchaman will run till Ayodhya | Patrika News
नागौर

जज्बा: अयोध्या तक दौड़कर जाएगा कुचामन का रामसिंह, इतने दिनों में पूरा होगा 800 KM का सफर

यदि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई काम कठिन नहीं, ऐसा ही जज्बा कुचामन शहर के रामसिंह राठौड़ ने दिखाया। रामसिंह कुचामन से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या तक करीब 800 किलोमीटर दौड़कर जाएंगे। वे रामलला विराजमान कार्यक्रम में शरीक होंगे।

नागौरDec 16, 2023 / 10:52 am

Rakesh Mishra

ram_singh_of_kuchaman.jpg
यदि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई काम कठिन नहीं, ऐसा ही जज्बा कुचामन शहर के रामसिंह राठौड़ ने दिखाया। रामसिंह कुचामन से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या तक करीब 800 किलोमीटर दौड़कर जाएंगे। वे रामलला विराजमान कार्यक्रम में शरीक होंगे।
यह दौड़ उन्होंने डूंगरीवाले बालाजी मंदिर में शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद शुरू कर दी। राठौड़ ने यह निर्णय 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के उपरांत अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में किया। राठौड़ अखण्ड भारत बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं को शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने का भी संदेश देंगे। 21 वर्षीय रामसिंह फौज में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। दौड़ की शुरुआत से पहले शहर के लोगों ने स्वागत कर विदा किया। वे कुचामन से नावां, जोबनेर, बस्सी, दौसा, कन्नोज, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या तक 800 किलोमीटर दौड़ेंगे।
यह भी पढ़ें

Rajasthan News: राममंदिर का वीडियो सोशल मिडिया पर पोस्ट करने पर नाबालिग की पिटाई

फैक्ट फाइल
– 1 दिन में दौड़ेंगे 30 किलोमीटर
– 30 दिनों की होगी दौड़
– 800 किलोमीटर तक जाएंगे
– 1 महीने में पूरी होगी
– प्रतिदिन सुबह 7 से शाम 4 बजे तक लगाएंगे 30 किमी. की दौड़

Hindi News/ Nagaur / जज्बा: अयोध्या तक दौड़कर जाएगा कुचामन का रामसिंह, इतने दिनों में पूरा होगा 800 KM का सफर

ट्रेंडिंग वीडियो