4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…रंग, अबीर व फूलों के साथ बंशीवाला संग खेली होली…VIDEO

नागौर. पुष्करणा समाज ने बुधवार को रंग पंचमी पर बंशीवाला के संग होली खेली। बंशीवाला पुजारी ने लोढ़ा चौक में होली का आमंत्रण दिया तो समाज गैर बाजो-बाजो रे वृंदावन माय बाजो बाजे रे का गायन करते हुए बंशीवाला मंदिर पहुंची। मंदिर की ही पहली सीढ़ी से ही वारी-वारी रे सुंदर श्याम धणी का लटका […]

Google source verification

नागौर. पुष्करणा समाज ने बुधवार को रंग पंचमी पर बंशीवाला के संग होली खेली। बंशीवाला पुजारी ने लोढ़ा चौक में होली का आमंत्रण दिया तो समाज गैर बाजो-बाजो रे वृंदावन माय बाजो बाजे रे का गायन करते हुए बंशीवाला मंदिर पहुंची। मंदिर की ही पहली सीढ़ी से ही वारी-वारी रे सुंदर श्याम धणी का लटका रे का गायन करती हुई निज मंदिर में पहुंची। इस दौरान बंशीवाला के संग रंग, अबीर एवं फूलों के साथ जमकर होली खेली। इससे पूरा बंशीवाला मंदिर का परिसर होली के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान चंग व ढोलक की थाप पर एक से बढकऱ एक होरी के गीतों की प्रस्तुति होती रही। इसमें रंग में कैसे होली खेलु इण साँवरिया के संग ” कान्हा धर लो मुकुट,खेलू होली” हा रे आनंद आयो रे,श्री कृष्ण धणो ब्रज मे छायो रै “ब्रज में साँवरा होली खेलण पधारो ब्रज में “हा केसर रंग सखी रंग,खेलो मोहन संग फाग रे ” “तीखा नैणा वाली श्याम ने रिजाए मती रे का गायन संजय कुमार व्यास, मनीष पुरोहित, आनंद पुरोहित ओमप्रकाश मूथा,गोपाल जोशी,गोपाल अटल,अंकित मूथा,महेश जोशी,रमेश बोहरा,वीरेन्द्र पुरोहित,उमाशंकर व्यास, राजेश मूथा ने किया। इसके साथ ही रंगदारी गायन में कलाकारों ने बा रहिजो श्याम मैं ता संग होली खेला ” ” रंग भिनी रे गुंजन मे होली खेल रही राधा कृष्ण”हा रे महीनों फागण रो ” आगे कैसे जाऊ री दैय्या, मच रह्यो ख्याल रे” हा रे लारो दो छोङ दे साँवरिया, भक्ति मय एक से बढकऱ एक होरी का गायन किया। रंग पंचमी गैर में पुखराज व्यास,राजा साहब,ठाकुर दत व्यास,ओमप्रकाश मूथा,राजकुमार व्यास, शिवशंकर व्यास, सुरेन्द्र पुरोहित,दिलिप मूथा,नारायण बोहरा,बेणीगोपाल बोहरा, विजय लक्ष्मी व्यास,पार्वती,गीता व्यास आदि ने भी प्रस्तुतियां दी।