4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur news…द नागौर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की साधारण सभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा…VIDEO

नागौर. द सेन्ट्रल को-आपरेअिव बैंक की साधारण सभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ कई निर्णय लिए गए। सभा में बैंक क प्रबन्ध निदेशक जयपाल गोदारा ने गत साधारण सभा 29 जनवरी को सम्पन्न कार्यवाही की पुष्टि , बैंक के वर्ष 2023-.24 के अंकेक्षित लाभ हानि खाता एवं संतुलन चित्र के अनुमोदन, वर्ष 2023-24 […]

Google source verification

नागौर. द सेन्ट्रल को-आपरेअिव बैंक की साधारण सभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ कई निर्णय लिए गए। सभा में बैंक क प्रबन्ध निदेशक जयपाल गोदारा ने गत साधारण सभा 29 जनवरी को सम्पन्न कार्यवाही की पुष्टि , बैंक के वर्ष 2023-.24 के अंकेक्षित लाभ हानि खाता एवं संतुलन चित्र के अनुमोदन, वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट में वर्णित आक्षेपों की अनुपालना रिपोर्ट की पुष्टि करने, प्रशासक की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत बजट पर चर्चा के अनुमोदित किया गया। इसके अलावा सभा में वर्ष 2025-26 के लिए अधिकतम साख सीमा स्वीकृत करने के साथ ही वर्ष 2023-24 के स्वीृत किए गए बजट के विरुद्ध अधिक हुए खर्चा की पुष्टि पर पर चर्चा करने के साथ ही वर्ष 2024-25 की ऑडिटके लिए वैद्यानिक अंकेक्षक की नियुक्ति पर विचार कर अनुमोदन किया गया।
साधारण सभा शुरू हुई तो मनोनीत अध्यक्ष मांगीलाल डागा ने बैंक की मुख्य गतिविधियों प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य रूप से सहकारिता की योजनाओं का प्रचार.प्रसार करने, भूमिहीन सहकारी संस्थाओं को भूमि का आबंटन कराने पैक्स की ऑडिट समय पर कराने, किसानों को ऋण दिलानेए फसल बीमा में सुधार करने हेतुए सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ समय पर दिलाने एवं अवधिपार किसानों की वसूली कराने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बैंक के पहले संचालक मण्डल के प्रतिनिधियों को मोमेंटों को देकर सम्मानित किया गया। इसमें बैंक की गतिविधियों पर शार्ट फिल्म में समझाया गया। इसमें अध्यक्ष डांगा ने सभी समितियों की लाभ प्रदत्ता बढ़ाने के लिए आग्रह किया। इसमें सहकारी समितियां उपरजिस्ट्रार गंगाराम गोदारा, इफ्को के निदेशक रामनिवास गढ़वाल, प्रदीप गोदारा, सियाराम सहित विभिन्न ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।