scriptहरियाणा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने इस पार्टी को दिया समर्थन, जानें क्या कहा | Hanuman Beniwal in Haryana elections Supported JJP-INLD | Patrika News
नागौर

हरियाणा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने इस पार्टी को दिया समर्थन, जानें क्या कहा

RLP चीफ हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा चुनाव में प्रदेश के इन अहम पार्टियों का समर्थन किया है। उन्होंने समर्थन में गुरुवार (3 अक्टूबर) को चुनावी सभा संबोधित किया।

नागौरOct 03, 2024 / 08:57 pm

Suman Saurabh

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल (RLP) के चीफ हनुमान बेनीवाल जननायक जनता पार्टी (JJP)-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) को अपना समर्थन दिया है। प्रचार के अखिरी दिन उन्होंने जजपा व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संयुक्त उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला और INLD नेता अभय सिंह चौटाला के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि अब हर मतदाता की नैतिक जिम्मेदारी है कि उन्हें (भाजपा) सत्ता से दूर रखें। उन्होंने दिग्विजय चौटाला को हर वर्ग की आवाज बताते हुए कहा कि विकास और दिग्विजय सिंह चौटाला एक दूसरे के पर्याय हैं।

हरियाणा चुनाव में इन पार्टियों के बीच मुकाबला

उल्लेखनीय है कि हरियाणा चुनाव में चुनावी प्रचार का आज (3 अक्टूबर) आखिरी दिन है। कांग्रेस-बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दल भी चुनावी मैदान में हैं। 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान होने हैं जिसका 3 दिन बाद 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला है, लेकिन राज्य में मौजूद अन्य राजनीतिक दलों, जिसमें जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) की भूमिका भी अहम रहने वाली है। जननायक जनता पार्टी (JJP) का इस बार के हरियाणा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद के आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन है।

Hindi News / Nagaur / हरियाणा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने इस पार्टी को दिया समर्थन, जानें क्या कहा

ट्रेंडिंग वीडियो