
Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के तकिया कुरैशियान मोहल्ले की लड़की स्माल फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करती है। उसी कपंनी में सचिन की कर्मचारी है। सचिन शामली के भवन थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव का रहने वाला है।
शनिवार की देर शाम जब सचिन और लड़की एक महिला से कलेक्शन करके वापस लौट रहे थें तभी खालापार की दर्जी वाली गली में 8-10 युवकों ने उनकी बाइक रुकवा लिए। युवकों ने पहले दोनों से उनके नाम पूछे, फिर जबरदस्ती पास की एक बैटरी की दुकान में ले गए। वहां उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान युवती का बुर्का और चोटी खींचते रहे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों को युवकों से बचाया।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती ने महिला सिपाही के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को जब घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस पर दबाव बढ़ गया। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की और रविवार देर शाम छह आरोपियों—सरताज, शादाब, उमर, अर्श, शोएब और शमी—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सख्ती का असर साफ नजर आया, आरोपी थाने में लंगड़ाते हुए पहुंचे और ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। मुजफ्फरनगर सीओ सिटी राजू शाव ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
संबंधित विषय:
Updated on:
14 Apr 2025 04:59 pm
Published on:
14 Apr 2025 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
