2 बदमाश फायरिंग करते हुए फरार
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे कल्याणपुर पुलिस चौकी पर यूपी STF और बिहार STF की अपराधियों के बारे में जानकारी ले रही थी। तभी बुढ़ाना की तरफ से एक बाइक पर 3 युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस फर फायरिंग करते हुए खतौली-बुढ़ाना मार्ग की ओर भाग निकले। टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो गांव इंचौड़ा के जंगल में बदमाशों की बाइक गिर गई। 2 बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। लेकिन 1 बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। टीम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2 पिस्टल और 1 तमंचा बरामद
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के कुख्यात बदमाश नीलेश राय के रूप में हुई है। वह बेगूसराय का रहने वाला है। बिहार सरकार ने उस पर 2 लाख का इनाम घोषित किया था। उसके पास से बाइक, 2 पिस्टल, 1 तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
निलेश राय पर दर्ज हैं 16 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, निलेश राय के खिलाफ बिहार के फुलवाडिया, बरौनी और नगर थाने में लूट, हत्या और डकैती के 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 12 मुकदमों में पुलिस चार्ज शीट भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।