अभाविप के पदाधिकारियों ने बिलासपुर विश्वविद्यालय कुलपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि सत्र प्रारंभ होने के पहल महाविद्यालय सुव्यवस्थित हो। बाथरूम आदि की साफ सफाई से लेकर बैठने की व्यवस्था को दुरुस् रखने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर सहमंत्री अजय यादव, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, रविन्द्र बघेल, कुशाल यादव, सन्नी यादव खुशाल जायसवाल व मनीष साहू आदि शामिल रहे। यह जानाकरी योगानंद साहू ने दी है।