scriptटीम इंडिया की विजय परेड में आ रहें है तो इन बातों का रखें ध्यान, मुंबई पुलिस ने फैंस से की बड़ी अपील | T20 World Cup team India victory parade Marine Drive Nariman Point Mumbai Police appeal to fans | Patrika News
मुंबई

टीम इंडिया की विजय परेड में आ रहें है तो इन बातों का रखें ध्यान, मुंबई पुलिस ने फैंस से की बड़ी अपील

Team India Victory Parade : आज भारतीय टीम मुंबई में खुली बस में रोड शो करेगी और बाद में खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

मुंबईJul 04, 2024 / 11:35 am

Dinesh Dubey

T20 World Cup 2024 Prize Money
Indian Cricket Team Vijay Yatra in Mumbai : टी20 विश्व चैपिंयन (T20 World Cup) टीम इंडिया का आज (4 जुलाई) शाम मुंबई में भव्य रोड शो (Team India Victory Parade) होगा। एक दशक बाद विश्व कप लाने का सपना पूरा करने वाले खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए विजय परेड में बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद सीधे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।
मुंबई पुलिस ने भारतीय टीम के विजय परेड (Victory Procession) के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय जुलूस नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक शाम पांच से सात बजे के बीच निकाला जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होंगे। इसलिए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस अत्यधिक सावधानी बरत रही है। नरीमन प्वाइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मुंबई पुलिस मुस्तैद, प्रशंसकों से की ये अपील

मुंबई में आज होने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की विजय यात्रा पर मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 1 प्रवीण मुंडे ने बताया कि नरीमन पॉइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर शाम 5 से 7 बजे तक एक खुली बस में विजय जुलूस निकाला जाएगा। जो प्रशंसक भारतीय टीम के विजय जुलूस में शामिल होना चाहते हैं, वें शाम 4:30 बजे से पहले पहुंचें और सड़क पर इकठ्ठा नहीं हो, सैरगाह की तरफ इकट्ठा हों। शाम 7 बजे वानखेड़े स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम होगा। अगर प्रशंसक उसमें शामिल होना चाहते हैं, तो शाम 6 बजे से पहले स्टेडियम में पहुंच जाएं और अपनी सीट पर बैठ जाएं। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का प्रयास करें।

125 करोड़ का पुरस्कार

शनिवार को भारतीय टीम ने देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया। लेकिन तूफान बेरिल के कारण भारतीय टीम की बारबाडोस से वापसी नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम विशेष विमान से बारबाडोस से स्वदेश लौटी।
आज भारतीय टीम दक्षिण मुंबई में खुली बस में रोड शो करेगी और वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले 2013 में टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

Hindi News/ Mumbai / टीम इंडिया की विजय परेड में आ रहें है तो इन बातों का रखें ध्यान, मुंबई पुलिस ने फैंस से की बड़ी अपील

ट्रेंडिंग वीडियो