scriptWeather Alert: 3-4 घंटों में महाराष्ट्र के 33 जिलों में होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट | stormy rain in 33 districts of Maharashtra in the next 3-4 hours IMD issues alert | Patrika News
मुंबई

Weather Alert: 3-4 घंटों में महाराष्ट्र के 33 जिलों में होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra Rain Alert : मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है।

मुंबईAug 19, 2024 / 09:33 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Nowcast Warning : मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में सोमवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। पुणे, नासिक समेत मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश ने जोरदार वापसी की है। नासिक में तो महज आधे घंटे की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर जलभराव से भीषण जाम लग गया। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के 33 जिलों के लिए नाउकास्ट चेतावनी (Nowcast Warning) जारी की है।
यह भी पढ़ें

मुंबई के कांदिवली में 2 पुजारियों पर भीड़ का हमला, चाकू मारा, 2 आरोपी गिरफ्तार

मौसम विभाग ने आज रात 7 बजे नाउकास्ट चेतावनी जारी की। आईएमडी ने कहा, अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई और इसके पड़ोसी जिलों समेत राज्य के कुल 36 जिलों में से 33 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलेंगी और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। पालघर, जालना और नंदुरबार के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
Maharashtra Nowcast Warning
नासिक में आज झमाझम बारिश के बाद शहर की कई सड़कों ने नदी का रूप ले लिया। महज आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर तो फ्लाईओवर और पुल के नीचे से गुजरने वाली सड़कों पर भी पानी भर गया। इससे नागरिक को बहुत परेशानी हुई।

नासिक में मूसलाधार बारिश, देखें वीडियो-

नासिक के साथ-साथ पुणे शहर में भी जोरदार बारिश हुई। हडपसर इलाके में तेज बारिश से जलभराव की स्थिति बन। पुणे में रविवार को भी दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई थी। वाशिम जिले के कई हिस्सों में आज आधे घंटे तक भारी बारिश हुई। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा चली। वहीँ, अकोला जिले में भी पिछले आठ दिनों से रुकी बारिश सोमवार दोपहर वापस आई।

बीड में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है-

Hindi News/ Mumbai / Weather Alert: 3-4 घंटों में महाराष्ट्र के 33 जिलों में होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो