scriptकुर्बानी के लिए लाए गए बकरे पर लिखा RAM, मचा बवाल, हिरासत में लिया गया दुकान का मालिक | Ram written on goat who sacrificed on bakrid in Navi Mumbai | Patrika News
मुंबई

कुर्बानी के लिए लाए गए बकरे पर लिखा RAM, मचा बवाल, हिरासत में लिया गया दुकान का मालिक

Mumbai News : हंगामे की सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मुंबईJun 16, 2024 / 05:37 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Goat row
RAM Written on Goat : मुंबई से सटे ठाणे जिले के नवी मुंबई में एक बकरे के ऊपर कथित तौर पर ‘राम’ (RAM) लिखकर उसे कुर्बानी के लिए बेचने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि एक मटन शॉप के मालिक ने उस बकरे को बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए बेचने के लिए लाया था।
यह भी पढ़ें

मुंबई में मानवता शर्मसार! सड़क किनारे शिशु का शव मिला, माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, कुछ हिंदू संगठनों को इसकी भनक लग गई और विरोध में कई लोग मटन शॉप के बाहर इकठ्ठा हो गए। हंगामे की सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन ने मटन शॉप का मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया है। फ़िलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बकरे पर किसने और क्यों इंग्लिश में RAM (राम) लिखा।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ‘राम’ लिखे बकरे को पकड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  

Hindi News / Mumbai / कुर्बानी के लिए लाए गए बकरे पर लिखा RAM, मचा बवाल, हिरासत में लिया गया दुकान का मालिक

ट्रेंडिंग वीडियो