मनसे (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के आदेश पर मंगलवार देर रात राज्य विधानसभा के लिए 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की गई। अमित ठाकरे को मुंबई के माहिम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि मनसे प्रवक्ता और पूर्व नगरसेवक संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) को मुंबई के वर्ली से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वर्ली में देशपांडे का मुकाबला उद्धव ठाकरे के बेटे व वर्ली के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे से हो सकता है।
किसे कहां से मिला टिकट?
कल्याण ग्रामीण – प्रमोद (राजू) पाटील माहिम – अमित राज ठाकरे भांडुप पश्चिम – शिरीष सावंत वर्ली – संदीप देशपांडे ठाणे शहर – अविनाश जाधव मुरबाड – संगिता चेंजवनकर कोथरुड – किशोर शिंदे हडपसर – साईनाथ बाबर खडकवासला – मयुरेश वांजले मागाठाणे – नयन कदम बोरीवली – कुणाल माइनकर दहीसर – राजेश येरुनकर
दिंडोशी – भास्कर परब वर्सोवा – संदेश देसाई कांदिवली पूर्व – महेश फरकासे गोरेगाव – विरेंद्र जाधव चारकोप – दिनेश सालवी जोगेश्वरी पूर्व – भालचंद्र अंबूरे विक्रोली – विश्वजित ढोलम
घाटकोपर पश्चिम – गणेश चुक्कल घाटकोपर पूर्ण – संदीप कुलथे चेंबूर – माऊली थोरवे चांदीवली – महेंद्र भानुशाली मानखुर्द-शिवाजीनगर – जगदीश खांडेकर ऐरोली – निलेश बानखेले बेलापुर – गजानन काले
मुंब्रा-कलवा – सुशांत सूर्यराव नालासोपारा – विनोद मोरे भिवंडी पश्चिम – मनोज गुलवी मिरा-भयंदर – संदीप राणे शहापुर – हरिश्चंद्र खांडवी गुहागर – प्रमोद गांधी कर्जत-जामखेड – रवींद्र कोठारी
आष्टी – कैलास दरेकर गेवराई – मयुरी म्हस्के औसा – शिवकुमार नागराले जलगांव शहर – अनुज पाटील वरोरा – प्रवीण सूर सोलापुर दक्षिण – महादेव कोगनुरे कागल – रोहन निर्मल
तासगांव-कवठे महाकाल – वैभव कुलकर्णी श्रीगोंदा – संजय शेलके हिंगणा – विजयराम किनकर नागपुर दक्षिण – आदित्य दुरूगकर सोलापुर शहर (उत्तर) – परशुराम इंगले
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।