scriptमहाराष्ट्र: NCP नेता एकनाथ खडसे को आया हार्ट अटैक, एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा मुंबई | NCP leader Eknath Khadse suffers heart attack shifted to Mumbai | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र: NCP नेता एकनाथ खडसे को आया हार्ट अटैक, एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा मुंबई

Eknath Khadse Heart Attack: एकनाथ खडसे को इलाज के लिए जलगांव से मुंबई लाया गया है।

मुंबईNov 05, 2023 / 04:14 pm

Dinesh Dubey

eknath_khadse.jpg

एकनाथ खडसे को दिल का दौरा पड़ा

NCP Eknath Khadse: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बड़े नेता एकनाथ खडसे को दिल का दौरा पड़ा है। पूर्व मंत्री और विधान परिषद विधायक एकनाथ खडसे को रविवार दोपहर में दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें जलगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाँकि, आगे के इलाज के लिए उन्हें मुंबई शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। खबर हैं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी विधायक खडसे के इलाज के लिए तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे ने पिता की तबियत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री से संपर्क किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। जिससे खडसे को तत्काल इलाज के लिए जलगांव से मुंबई लाया गया।
यह भी पढ़ें

BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समय सतारा स्थित अपने गांव दरे में हैं। जैसे ही उन्हें एनसीपी नेता की खराब स्वास्थ्य के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत एयर एंबुलेंस का इंतजाम करवाया। एकनाथ खडसे को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Hindi News/ Mumbai / महाराष्ट्र: NCP नेता एकनाथ खडसे को आया हार्ट अटैक, एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा मुंबई

ट्रेंडिंग वीडियो