
गले में कुत्ते का पट्टा, सड़क पर जानवरों की तरह घुमाया, देखें Video
Mira-Bhayandar News: मुंबई से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें दो महिलाएं सड़क पर कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वायरल वीडियो में एक महिला जानवर बनकर दूसरी महिला के साथ खुलेआम सड़क पर घूम रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुद को जानवर जैसा दिखाने वाली महिला के गले में कुत्ते का पट्टा नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह अजीबोगरीब घटना मुंबई के करीब मीरा-भायंदर इलाके (Mira-Bhayandar News) की है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि महिलाओं ने यह कृत्य सोशल मीडिया पोस्ट के लिए किया या पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए। यह भी पढ़े-
वीडियो में एक महिला दोनों हाथ और पैर पर चलकर जानवर होने का नाटक करती नजर आ रही है। उसके गले में डॉग कॉलर है। जबकि एक अन्य महिला पट्टा पकड़कर सड़क पर चलती नजर आ रही है। यह घटना भीड़ भरी सड़क पर हुआ। दोनों महिलाओं को लोग देखकर हक्के-बक्के रह गए।
गले में कुत्ते का पट्टा, सड़क पर जानवरों की तरह घुमाया, देखें Video-
इस वीडियो को एक्स पर शेयर करने वाले एक शख्स ने लिखा, "मुंबई को क्या हो गया? लोग सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए इस हद तक कैसे गिर सकते हैं?" यूजर ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सार्वजनिक जगह पर इस विचित्र कृत्य को करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Published on:
15 Feb 2024 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
