scriptमुंबई के परेल ब्रिज पर भीषण हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर डंपर से टकराई, 3 की मौके पर मौत | Mumbai three youth died in motorcycle and dumper collision on Parel Bridge | Patrika News
मुंबई

मुंबई के परेल ब्रिज पर भीषण हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर डंपर से टकराई, 3 की मौके पर मौत

Mumbai News: तीनों मृतक कॉलेज फ्रेंड थे और ट्रिपल सीट दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे थे।

मुंबईJan 16, 2024 / 04:16 pm

Dinesh Dubey

parel_accident.jpg

परेल ब्रिज पर हादसा

Parel Bridge Accident: मुंबई में मंगलवार सुबह को दर्दनाक हादसा हुआ है। एक बाइक पर सवार तीन लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। यह भयानक हादसा परेल ब्रिज पर हुआ। हादसे में दो युवतियों समेत एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान तनीश पतंगे (24) और रेणुका ताम्रकर (25) के रूप में हुई है। एक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
ट्रिपल सीट बाइक चलाना कितना खतरनाक हो सकता है इसका उदाहरण मुंबई के परेल में देखने को मिला। तीनों आज सुबह सवा छह बजे बाइक से ट्रिपल सीट दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे थे। तभी दुपहिया वाहन से नियंत्रण खो गया और दुपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गया। इसमें बाइक पर सवार दो युवतियों और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

Atal Setu: मौज-मस्ती के लिए रोकी गाड़ी तो पड़ेगा भारी, दर्ज होगा क्रिमिनल केस! संडे को कटा 264 का चालान

हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा बाइक को देखकर लगाया जा सकता है। बाइक डंपर से इतनी जोर से टकराई कि उसका अगला हिस्सा बुरी तरह कुचल गया। जबकि डंपर ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। डंपर से टकराने के बाद तीनों को सिर पर गंभीर चोट लगी। दरअसल बाइक डिवाइडर को पार करते हुआ विपरीत दिशा से आ रही डंपर से टकरा गई थी।
हादसे के बाद तीनों को तुरंत केईएम अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भोईवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के शिकार तीनों लोग कॉलेज फ्रेंड थे और उनमें से एक साकीनाका में कॉल सेंटर में नौकरी करता था। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Hindi News/ Mumbai / मुंबई के परेल ब्रिज पर भीषण हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर डंपर से टकराई, 3 की मौके पर मौत

ट्रेंडिंग वीडियो