scriptMumbai Local: मुंबई में एसी लोकल ट्रेन पर पथराव, कई डिब्बों के शीशे टूटे, सभी यात्री सुरक्षित | Mumbai local train stone pelting on running AC local between Borivali-Kandivali | Patrika News
मुंबई

Mumbai Local: मुंबई में एसी लोकल ट्रेन पर पथराव, कई डिब्बों के शीशे टूटे, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Local Stone Pelting: पथराव में मुंबई एसी लोकल ट्रेन की पांच से छह खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोकल ट्रेन में सफर कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मुंबईOct 02, 2023 / 10:13 pm

Dinesh Dubey

mumbai_ac_local_stone.jpg

मुंबई में चलती लोकल ट्रेन पर पथराव

Mumbai Local Train News: मुंबई में लोकल ट्रेन पर पथराव (Mumbai AC Local Stone Pelting) की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने चलती हुई एसी लोकल ट्रेन (Mumbai AC EMU Local) पर पत्थर फेंके। जिसकी वजह से कई खिड़की के शीशे टूट गए।
मुंबई लोकल ट्रेन को मुंबई शहर की ‘लाइफ-लाइन’ माना जाता है। मुंबईवासियों की उसी लाइफलाइन पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया है। गनीमत यह रही कि पथराव में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। उधर, पथराव की जानकारी मिलते ही बोरीवली रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में एक दिन में 24 मरीजों की मौत, मृतकों में 12 नवजात, फैली सनसनी

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के चर्चगेट से विरार स्टेशनों के बीच चलने वाली एसी लोकल ट्रेन पर सोमवार दोपहर को पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि जब एसी लोकल कांदिवली और बोरीवली स्टेशनों (Borivali-Kandivali) के बीच पहुंची थी तो उस पर पत्थर फेंके गए।
यह घटना दोपहर 3 बजकर 38 मिनट के करीब हुई। बताया जा रहा है कि पथराव में एसी लोकल की पांच से छह शीशे की खिड़कियां टूट गईं हैं। लोकल ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
मुंबई रेलवे पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एसी लोकल पर पथराव करने वाले लोग कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्यों किया? मामले की जांच चल रही है।

mumbai_ac_local_stone_pelting.jpg

Hindi News/ Mumbai / Mumbai Local: मुंबई में एसी लोकल ट्रेन पर पथराव, कई डिब्बों के शीशे टूटे, सभी यात्री सुरक्षित

ट्रेंडिंग वीडियो