scriptLalbaugcha Raja: 5.65 करोड़ कैश, 4 kg सोना और 64 kg चांदी… लालबागचा राजा को मिला दिल खोलकर दान | Mumbai Lalbaugcha Raja received Rs 5.65 cr cash 4 kg gold 64 kg silver as donation | Patrika News
मुंबई

Lalbaugcha Raja: 5.65 करोड़ कैश, 4 kg सोना और 64 kg चांदी… लालबागचा राजा को मिला दिल खोलकर दान

Lalbaugcha Raja Donation : मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा को भक्तों ने 4.15 किलोग्राम सोना दान किया है। इसके साथ ही 64.32 किलोग्राम चांदी का भी चढ़ावा आया है।

मुंबईSep 20, 2024 / 08:14 pm

Dinesh Dubey

Lalbaugcha Raja Mumbai
Lalbaugcha Raja : इस साल 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज 7 सितंबर को हुआ और 17 सितंबर को बप्पा की विदाई हुई। इस दौरान विघ्नहर्ता गणपति बप्पा जगह-जगह पंडालों में विराजमान रहे। मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग के राजा (लालबागचा राजा) के दर्शन के लिए पूरे 10 दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान हजारों गणेश भक्तों ने लालबागचा राजा को दिल खोल कर दान किया।
लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के मुताबिक, पहले ही दिन लालबाग के राजा के चरणों में भक्तों ने 48.30 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया. इसके साथ ही भारी मात्रा में सोना और चांदी भी दान के रूप में उनके भक्तों ने भेंट किया. जबकि गणेश चतुर्थी के पहले दिन से आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी तक लालबागचा राजा को कुल 5.65 करोड़ रुपये नकद चढ़ावा मिला।
लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने बताया कि लालबागचा राजा को प्राप्त दान की गिनती पूरी हो गई है। गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi Festival 2024) के 10 दिनों के दौरान लालबागचा राजा को कुल चढ़ावा में 5.65 करोड़ रुपये नकद, 4.15 किलो सोना और 64.32 किलोग्राम चांदी मिली है।
यह भी पढ़ें

दगडूशेठ गणपति पंडाल में एक साथ 42000 महिलाओं ने की आरती, भक्तिमय हुआ माहौल, देखें वीडियो

गौरतलब है कि लालबागचा राजा मुंबई के सबसे अमीर, प्रतिष्ठित और लोकप्रिय गणेश पंडालों में से एक है। इस मंडल की स्थापना 1934 में कोली समुदाय के मछुआरों द्वारा लालबाग बाजार में की गई थी। हर साल की तरह इस बार भी लालबाग राजा के पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया। इस बार बप्पा को 66 किलो सोने और 325 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया था। साथ ही 400 करोड़ रुपये का बीमा भी कराया गया था। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से पहुंचे। पंडाल के बाहर 24 घंटे दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। तमाम बड़े नेता, फिल्‍म स्‍टार बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को 15 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलो का सोने का मुकुट अर्पित किया। अनंत अंबानी को लालबागचा राजा समिति का कार्यकारी सलाहकार भी नियुक्त किया गया है। लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja Ganapati) का अनंत चतुर्दशी के दिन गिरगांव चौपाटी में विसर्जन किया गया।

Hindi News/ Mumbai / Lalbaugcha Raja: 5.65 करोड़ कैश, 4 kg सोना और 64 kg चांदी… लालबागचा राजा को मिला दिल खोलकर दान

ट्रेंडिंग वीडियो