bell-icon-header
मुंबई

मुंबई में हिट एंड रन का मामला, BMW कार ने दंपत्ति को कुचला, महिला की मौत

Mumbai Accident : मुंबई के वर्ली में सुबह-सुबह हिट एंड रन की घटना हुई है। सुबह साढ़े पांच बजे मछली लाने गए एक कोली दंपत्ति को कार ने टक्कर मार दी।

मुंबईJul 07, 2024 / 12:28 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Hit And Run : मुंबई के वर्ली इलाके (Worli) में रविवार सुबह हिट एंड रन की घटना में एक महिला की मौत हो गई है। मछली खरीदकर घर लौट रहे एक दंपत्ति को सुबह-सुबह एक BMW कार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे से इलाके में सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें

अमरावती सेंट्रल जेल के अंदर धमाका, पुलिस बोली- बॉल में भरकर फेंका गया था विस्फोटक

जानकारी के मुताबिक, वर्ली के एट्रिया मॉल के पास सुबह साढ़े पांच बजे के करीब यह दुर्घटना हुई है। वर्ली कोलीवाड़ा इलाके में रहने वाले कोली दंपत्ति सुबह ससून डॉक फिश मार्केट गए थे। पति-पत्नी स्कूटर से मछली लेकर घर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक को पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटर चला रहे पति ने नियंत्रण खो दिया और दोनों कार के बोनट पर गिर गये।

हालांकि पति बोनट से बगल में गिर गया और बाल-बाल बच गया। अचानक हुई घटना से कार चालक घबरा गया। उसने कार की स्पीड और बढ़ा दी। इस वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया।
बताया जा रहा है कि यदि कार चालक समय रहते कार रोक देता तो शायद महिला की जान बच जाती। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Hindi News / Mumbai / मुंबई में हिट एंड रन का मामला, BMW कार ने दंपत्ति को कुचला, महिला की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.