scriptमुंबई के परेल ब्रिज पर 20 दिन में फिर बड़ा हादसा, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर | Mumbai father son dead 2 injured in car bike collision on Parel Bridge | Patrika News
मुंबई

मुंबई के परेल ब्रिज पर 20 दिन में फिर बड़ा हादसा, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर

Mumbai News: पिता और पुत्र की सड़क हादसे में मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
 

मुंबईFeb 05, 2024 / 08:45 pm

Dinesh Dubey

police_mumbai.jpg

File Photo

Parel Bridge Accident: मुंबई में दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया है। दोपहिया वाहन से जा रहे पति, पत्नी और उनके दों नाबालिग बच्चे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना शहर के परेल ब्रिज पर हुई। हादसे में पिता और 12 साल के बेटे की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि महिला और उसकी 4 साल की बेटी गंभीर घायल है। उनका केईएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात परेल ब्रिज पर हुए हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई। हादसा रविवार रात करीब 9.45 बजे परेल ब्रिज (Parel Bridge Accident) पर हुआ।
यह भी पढ़ें

मुंबई के परेल ब्रिज पर भीषण हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर डंपर से टकराई, 3 की मौके पर मौत

एक अधिकारी ने बताया कि एक कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते दुर्घटना हुई।
कार चला रहे आरोपी की पहचान इम्तियाज शेख (21) है। मृतकों की पहचान सोहेल शेख (39) और मोहम्मद सोहेल शेख (12) के तौर पर हुई है। इस हादसे में असमां सोहेल शेख (35) और फातिमा सोहेल शेख (4) घायल हुए है। उनका केईएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कहा, पीड़ित परिवार दादर में रहता है और दोपहिया वाहन से कही जा रहे थे। काला चौकी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

मालूम हो कि तीन हफ्ते पहले ही परेल ब्रिज पर एक भीषण हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गयी थी। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक डंपर से टकरा गई थी। मृतकों में दो युवतियां और एक युवक शामिल है। उनकी बाइक डिवाइडर को पार करते हुआ विपरीत दिशा से आ रही डंपर से टकरा गई थी। तीनों को सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई।

Hindi News/ Mumbai / मुंबई के परेल ब्रिज पर 20 दिन में फिर बड़ा हादसा, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो