7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Crime: दागदार हुई खाकी! महिला पुलिस इंस्पेक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में असिस्टेंट इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Mumbai Police: इंस्पेक्टर रैंक की एक महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर उत्तरी मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन (Kurar Police Station) ने दीपक देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 14, 2022

maharashtra_police.jpg

पुलिसकर्मी I फाइल फोटो

Mumbai Crime News: मुंबई के एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (Mumbai Police) को एक महिला पुलिस अधिकारी के यौन उत्पीड़न, धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी की पहचान दीपक देशमुख के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर रैंक की एक महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर उत्तरी मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन (Kurar Police Station) ने दीपक देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़े-Bacchu Kadu: विधायक बच्चू कडू को बड़ा झटका, इस मामले में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अधिकारियों के अनुसार दीपक देशमुख को लगा था कि महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर उनका तबादला पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया है। कथित तौर पर इससे नाराज होकर उसने पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजे और अभद्रता उससे की। आरोप है कि देशमुख ने महिला पुलिस इंस्पेक्टर से गाली-गलौज की और धमकी भी दी थी।

महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर कुरार पुलिस ने आरोपी दीपक देशमुख के खिलाफ धारा 354, 354 (डी), 509 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिसके बाद कुरार पुलिस ने मंगलवार रात को दीपक देशमुख को गिरफ्तार कर लिया।