scriptLalbaugcha Raja: 66 kg सोना, 325 kg चांदी से सजधज के आए लालबागचा राजा, देखें बप्पा की मनमोहक तस्वीरें | Mukesh Ambani son Anant Ambani donates 20 Kg gold crown to Lalbaugcha Raja | Patrika News
मुंबई

Lalbaugcha Raja: 66 kg सोना, 325 kg चांदी से सजधज के आए लालबागचा राजा, देखें बप्पा की मनमोहक तस्वीरें

Lalbaugcha Raja Darshan : लालबाग के राजा (लालबागचा राजा) मुंबई में सबसे मशहूर गणपति पंडाल है। यह साल लालबाग के राजा का 91 वां साल है।

मुंबईSep 06, 2024 / 12:52 pm

Dinesh Dubey

Lalbaugcha Raja Darshan
Anant Ambani : गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) से दो दिन पहले मुंबई के मशहूर गणपति ‘लालबाग के राजा’ (लालबागचा राजा) की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे के साथ लालबागचा राजा की मनमोहक मूर्ति के दर्शन किए। हर साल की तरह इस बार भी लालबागचा राजा के पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस बार बप्पा को 66 किलो सोने और 325 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया है। साथ ही 400 करोड़ रुपये का बीमा भी कराया गया है।

अनंत अंबानी ने चढ़ाया 15 करोड़ का सोने का मुकुट

इस साल के लालबागचा राजा का मुख्य आकर्षण 15 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम सोने का मुकुट भी है। ख़बरों की मानें तो यह मुकुट अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की ओर से दान में मिला है।
यह भी पढ़ें

लालबाग के राजा की पिछले साल कैसी थी प्रतिमा, देखें बप्पा की मनमोहक तस्वीरें-वीडियो

लालबागचा राजा को 66 किलो सोने के गहनों से सजाया गया

Lalbaugcha Raja 2024 first look
अनंत अंबानी ने गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई के लालबागचा राजा को करीब 15 करोड़ रुपये का 20 किलो का सोने का मुकुट अर्पित किया। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत पिछले 15 वर्षों से विभिन्न पहलों के माध्यम से लालबागचा राजा समिति से जुड़े हुए हैं।
Lalbaugcha Raja first look
अनंत अंबानी को लालबागचा राजा समिति का कार्यकारी सलाहकार भी नियुक्त किया गया है। अनंत गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होते है। इसके अलावा, वह हर साल मुंबई के गिरगांव चौपाटी बीच पर बप्पा की मूर्ति के विसर्जन में भी शामिल होते हैं। इस साल गणेशोत्सव 7 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक मनाया जाएगा।

Hindi News/ Mumbai / Lalbaugcha Raja: 66 kg सोना, 325 kg चांदी से सजधज के आए लालबागचा राजा, देखें बप्पा की मनमोहक तस्वीरें

ट्रेंडिंग वीडियो