scriptMaharashtra Rain: राज्य से इस दिन अलविदा होगा मॉनसून, अक्टूबर में बरसेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट | Monsoon 2023 likely to withdraw on time from Maharashtra check IMD update | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Rain: राज्य से इस दिन अलविदा होगा मॉनसून, अक्टूबर में बरसेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट

Monsoon 2023 Withdrawn: महाराष्ट्र में मॉनसून की रवानगी 5 अक्टूबर से उत्तर महाराष्ट्र से शुरू होती है। पिछले दो वर्षों से मॉनसून की वापसी देरी से हो रही है।

मुंबईSep 28, 2023 / 05:25 pm

Dinesh Dubey

maharashtra_monsoon_update.jpg

मुंबई में मॉनसून के आने से गर्मी से मिली राहत

Maharashtra monsoon Withdrawal: महाराष्ट्र में मॉनसून के सक्रीय होने से एक बार फिर बारिश ने रफ्तार पकड़ी है। हालांकि करीब 10 दिन की देरी के साथ पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Monsoon Withdraw) से मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही देश से मॉनसून की विदाई देर से शुरू हुई हो, लेकिन महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी सामान्य तिथि पर शुरू होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस साल मॉनसून के 8 से 10 अक्टूबर के आसपास महाराष्ट्र और मुंबई-पुणे (Mumbai Rains) से वापस जाने की संभावना जताई है। जबकि पिछले दो वर्षों में राज्य में मॉनसून की वापसी देरी से हुई थी।
यह भी पढ़ें

Mumbai Rains: झमाझम बारिश के बीच बप्पा की विदाई! मुंबई, ठाणे-पालघर में आज येलो अलर्ट


मॉनसून की वापसी कब?

आईएमडी पुणे (IMD Pune) के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी (Anupam Kashyapi) ने कहा, “मॉनसून वर्तमान में महाराष्ट्र में सक्रिय है और राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक राज्य में हल्की बारिश जारी रहेगी। हालांकि, राज्य से मॉनसूनी बारिश की सामान्य वापसी के संकेत मिल रहे हैं।“

8 अक्टूबर तक बारिश

आईएमडी पुणे के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक केएस होसालिकर (KS Hosalikar) कहा, 2-3 अक्टूबर के आसपास एक और प्रणाली विकसित होने की उम्मीद है, इससे महाराष्ट्र में 8 अक्टूबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मॉनसून की वापसी यात्रा शुरू हो सकती है। यदि बारिश की वापसी में देरी होती है, तो यह फायदेमंद होगा क्योंकि बारिश अधिक दिनों तक जारी रह सकती है।

2 साल से बिगड़ा शेड्यूल!

बता दें कि राज्य में मॉनसून की रवानगी 5 अक्टूबर से उत्तर महाराष्ट्र से शुरू होती है। यह 8 अक्टूबर तक मध्य भाग से चली जाती है और 10 अक्टूबर तक दक्षिणी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे राज्य से अलविदा हो जाती है। लेकिन महाराष्ट्र में 2022 और 2021 में मॉनसून की वापसी 20 अक्टूबर के बाद शुरू हुई थी। हालांकि, मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस वर्ष राज्य में मॉनसून की सामान्य वापसी की अधिक उम्मीद जताई है।

Hindi News/ Mumbai / Maharashtra Rain: राज्य से इस दिन अलविदा होगा मॉनसून, अक्टूबर में बरसेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो