3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beed: मस्जिद में धमाके के बाद अराजक तत्वों ने मंदिर में लगाया हरा झंडा, तनाव फैला, पुलिस बल तैनात

Maharashtra News : महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में मंदिर में हरा झंडा फहराने को लेकर विवाद हो गया और तनाव फैल गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 01, 2025

Maharashtra Beed tension

महाराष्ट्र के बीड जिले (Beed News) में स्थित एक मंदिर में कुछ अराजक तत्वों ने भगवा ध्वज के साथ हरे झंडे लगा दिए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया। हालांकि, पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया और दोनों समुदायों के स्थानीय निवासियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रण में लाया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीड जिले के पाचेगांव गांव (Pachegaon village) में सोमवार को हुई। घटना के एक दिन पहले ही गांव में गुड़ी पड़वा के अवसर पर धार्मिक यात्रा निकाली गई थी। रविवार को यह वार्षिक यात्रा कानिफनाथ मंदिर से निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गुड़ी पड़वा की धूम के एक दिन बाद सोमवार को ईद के मौके पर कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर परिसर में भगवा झंडे के साथ हरा झंडा भी लगा दिया। इससे गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़े-Mumbai: भगवा झंडा ले जा रहे युवकों की मस्जिद के पास पिटाई, हिंदू संगठन भड़के, एक्शन में आई पुलिस

स्थानीय पुलिस को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, तुरंत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। जियोराई पुलिस स्टेशन (Georai Police) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभाला और आपसी सहमति से दोनों झंडों को हटाया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। गांव में माहौल शांतिपूर्ण है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े-सबक सिखाने के लिए महाराष्ट्र के मस्जिद में किया ब्लास्ट! AIMIM ने कहा- BJP नेताओं की वजह हुई घटना

बीड में मस्जिद में जिलेटिन की छड़ों से धमाका

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र के बीड जिले में मक्का मस्जिद (Mecca Mosque) में धमाका करने की घटना के एक दिन बाद यह घटना हुई है। मक्का मस्जिद में धमाके के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच से पता चला है कि आरोपियों ने दूसरे समुदाय के लोगों को सबक सिखाने के लिए जिलेटिन की छड़ों का इस्तेमाल कर मस्जिद में विस्फोट किया था। इससे मस्जिद की फर्श और दीवारों में दरारें आ गईं। बीड जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर सैय्यद बादशाह दरगाह के पास स्थित मक्का मस्जिद में हाल ही में जीर्णोद्धार कार्य हुआ था।

Story Loader