3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: महाड MIDC में खतरनाक गैस का रिसाव, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

Maharashtra Mahad MIDC News: घटना सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे की है। खतरनाक गैस की चपेट में आने वाले दो अन्य कर्मचारियों को इलाज के लिए देशमुख अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले कोंकण में खेड लोटे एमआईडीसी में भी इसी तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने हड़कंप मचाया था।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 15, 2022

Maharashtra Palghar Toxic Gas Leak

केमिकल यूनिट में गैस रिसाव I प्रतीकात्मक तस्वीर

Mahad MIDC Toxic Gas Leak: महाराष्ट्र में महाड एमआईडीसी (Mahad MIDC) की एक कंपनी में बड़ा हादसा हो गया है। इसमें एक कर्मचारी की जान चली गई है, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर है। रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में प्रसोल कंपनी में जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। इस जहरीली गैस के रिसाव के चलते वालन के रहने वाले 40 वर्षीय जितेंद्र आडे की मौत हो गई। आडे कंपनी में बतौर कॉन्ट्रेक्ट लेबर काम करते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे की है। खतरनाक गैस की चपेट में आने वाले दो अन्य कर्मचारियों को इलाज के लिए देशमुख अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले कोंकण में खेड लोटे एमआईडीसी में भी इसी तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने हड़कंप मचाया था। यह भी पढ़े-Maharashtra: पालघर में दवा कंपनी से लीक हुई जहरीली गैस, 1 की मौत, 4 लोग अस्पताल में एडमिट

बताया जा रहा है कि गैस रिसाव से कंपनी के दो कर्मचारी- स्टोर इंचार्ज प्रशांत किंकले और मिलिंद मोरे की तबियत बिगड़ गई। सूत्रों ने जानकारी दी है कि समय पर इलाज मिलने से दोनों की हालत अब स्थिर है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस व जिला प्रशासन घटना पर नजर बनाए हुए है। तहसीलदार सुरेश काशीद ने कंपनी का दौरा किया है। इस बीच जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। उधर, घटना के बाद से एक बार फिर एमआईडीसी में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Story Loader