28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं इस चक्कर में…’, गुड़ी पड़वा पर कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान

Vijay Wadettiwar on Gudi Padwa : पिछले महीने कांग्रेस आलाकमान ने वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार को फिर से विधायक दल का नेता नियुक्त किया था।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 31, 2025

गुड़ी पड़वा को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने कहा कि "मैं गुड़ी-बिड़ी कुछ नहीं बनाता, चूंकि यह छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान का दूसरा दिन है। हम इसमें आनंद कैसे मना सकते हैं? मैं इस चक्कर में नहीं पड़ता... मराठी नववर्ष सिर्फ महाराष्ट्र में ही क्यों? अन्य राज्यों में क्यों नहीं?"

चंद्रपुर जिला ग्रामीण व शहर कांग्रेस की ओर से चंद्रपुर शहर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए विजय वडेट्टीवार ने गुड़ी पड़वा मनाने को लेकर सवाल खड़े किए। महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार के इस सवाल से मराठी नववर्ष को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

यह भी पढ़े-हर्षवर्धन सपकाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस के नए मुखिया, विजय वडेट्टीवार को पार्टी ने सौंपा ये जिम्मा

पहले सवाल, फिर शुभकामनाएं!

हैरानी की बात यह है कि गुड़ी पड़वा पर सवाल उठाने वाले वडेट्टीवार ने बाद में सोशल मीडिया पर मराठी नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट का कहा, "गुड़ी पड़वा व मराठी नववर्ष की हार्दिक शुभेच्छा! गुड़ी बनाएं आनंद, स्वास्थ्य, संतोष और सफलता की! नया वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लाए!"

उनके इस दोहरे रुख पर लोग हैरानी जताई है। एक तरफ वे गुड़ी पड़वा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और दूसरी तरफ शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अब इस पर राज्य के नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Story Loader