scriptऔरंगाबाद में दरिंदगी! विधवा से खेत में बलात्कार, 3 महीने पहले पति की हुई थी मौत | Maharashtra Aurangabad Widow raped in field by 55 years old villager in Paithan | Patrika News
मुंबई

औरंगाबाद में दरिंदगी! विधवा से खेत में बलात्कार, 3 महीने पहले पति की हुई थी मौत

Maharashtra Crime News: आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के होने के कारण एक-दूसरे को जानते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रशीद पठान के तौर पर हुई है। आरोपी की पीड़िता पर पहले से बुरी नजर थी।

मुंबईDec 24, 2022 / 07:50 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Aurangabad Rape case

प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharashtra Aurangabad News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पैठन तालुक के बिडकीन गांव में खेत में काम कर रही 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने घिनौनी हरकत की। पीड़िता के पति की तीन महीने पहले मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के होने के कारण एक-दूसरे को जानते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रशीद पठान के तौर पर हुई है। आरोपी की पीड़िता पर पहले से बुरी नजर थी। शुक्रवार की शाम पीड़िता कपास के खेत में अकेली काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां आया और मौका पाकर महिला के साथ जबरदस्ती की।
यह भी पढ़ें

मुंबई: लोअर परेल में बर्थडे पार्टी में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पीड़िता का मुंह दबाकर उसे सुनसान जगह ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पठान ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और मुंह बंद रखने के लिए कहा. लेकिन पीड़िता ने अंजाम की परवाह किये बिना परिजनों को आपबीती बताई।
जिसके बाद पीड़िता ने बिडकन थाने में शुक्रवार की देर रात आरोपी पठान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत आरोपी पठान को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ, विधवा महिला से दुष्कर्म की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस अधिकारी कर रहे है।

Hindi News / Mumbai / औरंगाबाद में दरिंदगी! विधवा से खेत में बलात्कार, 3 महीने पहले पति की हुई थी मौत

ट्रेंडिंग वीडियो