6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नांदेड़ में मुस्लिम महिला से किया प्यार तो लोगों ने उतारा मौत के घाट, हत्या के 7 आरोपी हुए गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही हैं। नांदेड़ में एक शादीशुदा मुस्लिम महिला से प्यार करने पर स्वप्निल नागेश्वर नाम के युवक की आठ-दस लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद 48 घंटे के भीतर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
nanded_murder_case.jpg

Nanded Murder Case

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही हैं। नांदेड़ में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का खून एक शादीशुदा और मुस्लिम महिला के साथ प्रेमसंबंध होने के कारण किया गया। स्वप्निल नागेश्वर नाम का युवक मुस्लिम महिला के साथ घूमता हुआ पाया गया था। इसके बाद स्वप्निल नागेश्वर को नांदेड़ के डंकीन इलाके में लाया गया। यहां लाने के बाद आठ से दस लोगों ने मिलकर पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के 48 घंटे की भीतर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। नांदेड़ शहर में हुई इस वारदात से शहर में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़े: नवी मुंबई में एक होटल में नहीं बजा मराठी गाना, एमएनएस नेता ने मैनेजर को जड़ दिया थप्पड़

बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारियों के मुताबिक स्वप्निल नागेश्वर संबंधित महिला के साथ घूमता हुआ पाया गया था। इसके बाद महिला के ही समुदाय के आठ-दस लोगों उन दोनों को ऑटो रिक्शा में डालकर कर गोदावरी नदी के किनारे ले गए। यहां लाकर मृतक स्वप्निल नागेश्वर को पीट-पीट कर मार डाला गया। संबंधित महिला की भी पिटाई की गई।

हत्या के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा: इस मर्डर केस के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल पैदा हो गया। पुलिस के सामने जल्दी से जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव था। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से नांदेड़ के एयरपोर्ट इलाके की पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रहीं। सात गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम शाहबाज एजाज खान है। इसके साथ मोहम्मद सद्दाम मोहम्मद कुरैशी, मोहम्मद ओसामा, सैयद फरहान, शेख अयान शेख इमाम, सोहेल खान साहेब खान, मोहम्मद साजिद कुरैशी, उबेद खान और युनूस खान इस वारदात में शामिल हैं।

इन सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मृतक स्वप्निल नागेश्वर नांदेड़ के जिस देगाव चॉल का रहने वाला था, वहां लोगों में दहशत का माहौल है। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस सावधानी बरतते हुए अपनी कार्रवाई कर रही हैं।