scriptShocking News: 11 साल के लड़के से 9 लोगों ने किया दुष्कर्म, मां पहुंची थाने | 11 year old minor boy sexually assaulted in Ahmednagar Maharashtra | Patrika News
मुंबई

Shocking News: 11 साल के लड़के से 9 लोगों ने किया दुष्कर्म, मां पहुंची थाने

Maharashtra Crime News : महाराष्ट्र में 11 साल के लड़के से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों में नाबालिग भी शामिल हैं।

मुंबईOct 16, 2024 / 07:55 pm

Dinesh Dubey

CG Rape Case:
महाराष्ट्र (Maharashtra Crime) में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब अहमदनगर जिले (Ahmednagar News) से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां नौ लोगों ने कथित तौर पर 11 साल के एक बच्चे के साथ हैवानियत की। नाबालिग पीड़ित की मां की शिकायत पर अहमदनगर के श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर कस्बे में 11 साल के नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में नाबालिग लड़के भी शामिल है।
यह भी पढ़ें-मुंबई में रोडरेज का खौफनाक मामला! मां-बाप, पत्नी के सामने शख्स की हत्या, 9 अरेस्ट

इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर श्रीरामपुर थाने (Shrirampur Police) में यौन शोषण का मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने 11 साल के पीड़ित को डरा धमकाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाये। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। इस शॉकिंग घटना से सनसनी फ़ैल गई है।

यह भी पढ़ें-‘तेरी सुपारी ली है, 10 करोड़ दे नहीं तो…’, बीजेपी की महिला नेता को मिली गैंगरेप की धमकी

Hindi News / Mumbai / Shocking News: 11 साल के लड़के से 9 लोगों ने किया दुष्कर्म, मां पहुंची थाने

ट्रेंडिंग वीडियो