यदि किसी फिलम में भूत होगा, तो जादू टोना होगा। उसको भगाने के लिए एक तांत्रिक होगा, डरावने चेहरे होंगे, भूत भाग जाए ऐसी कुछ तरकीब ढ़ूंढनी होगी। एक हॉरर फिल्म के लिए यह सब चीजें जायज हैं, इन्हीं सब चीजों को मथकर डर पैदा करना होता है। अब सवाल यह है कि क्या आपको फिल्म डरा पाने में कामयाब है? हम हर बार इसी उम्मीद में कोई भी हॉरर फिल्म देखने जाते हैं और जब हमारी उम्मीदों पर पानी फिरता है, तो हम कहते हैं मजा नहीं आया। ऐसा ही होता है '1920 लंदन' में, न तो स्पेशल इफेक्ट्स में कोई दम हैश् न ही ये फिल्म आपको डरा पाने में कामयाब होती है और साथ ही संवाद भी कमजोर लगते हैं।