scriptमानसून पकड़ेगा स्पीड, यूपी के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल – UP Rain Alert | UP Rain alert issued in 10 districts of UP | Patrika News
मुरादाबाद

मानसून पकड़ेगा स्पीड, यूपी के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल – UP Rain Alert

UP Rain Alert: मानसून की रफ्तार अब थोड़ी धीमी पड़ी है। यूपी में शुक्रवार को दस जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेन अलर्ट जारी किया है।

मुरादाबादSep 05, 2024 / 08:11 pm

Mohd Danish

UP Rain alert issued in 10 districts of UP

UP Rain Alert

UP Rain Alert: यूपी में बीते 48 घंटों की तुलना में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। पूर्वी और पश्चिमी में अब हल्की बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने भी यूपी के दस जिलों के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 6 सितंबर से मानसून एक बार फिर से तेज रफ्तार पकड़ सकता है।

मौसम विभाग का अलर्ट (UP Rain Alert)

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 6 और 7 सितंबर को प्रदेश में बारिश हो सकती है।

6 सितंबर को इन जिलों में रेन अलर्ट (UP Rain Alert)

रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इनके अलावा लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, तथा उनके आसपास भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

Hindi News/ Moradabad / मानसून पकड़ेगा स्पीड, यूपी के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल – UP Rain Alert

ट्रेंडिंग वीडियो