scriptउबला वेस्ट UP, CAA के विरोध कर रहे प्रर्शनकारियों पर पुलिस ने फटकारी लाठी, काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज | people to protested against the Citizenship Amendment Act | Patrika News
मुरादाबाद

उबला वेस्ट UP, CAA के विरोध कर रहे प्रर्शनकारियों पर पुलिस ने फटकारी लाठी, काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज

Highlights
. मुरादाबाद में काली पट्टी व काले गुब्बारे उड़ाकर किया गया विरोध प्रदर्शन. देवबंद में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फोर्स ने फटकारी प्रदर्शन. सहारनपुर में प्रदर्शनकारियों ने किया हाइवे जाम
 

मुरादाबादDec 20, 2019 / 03:08 pm

virendra sharma

mopra.jpg
मुरादाबाद/सहारनपुर/देवबंद। नागरिकता संशोधन कानून(Citizenship Amendment Act) के विरोध में देशभर में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वेस्ट यूपी में विभिन्न जिलों में जुमे की नमाज के बाद नमाजी सड़कोंं पर उतरे और कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। देवबंद में पुलिस को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी फटकारनी पड़ी। मुरादाबाद में प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी और कपड़े पहनकर नमाज पढ़ी और महिलाओं ने काले गुब्बारे आसमान में उड़ाए। उसके बाद सड़कों पर उतकर केंद्र सरकार के खिलाफ नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें

CAA: जुमे की नमाज पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी पहुंचे, इंटरनेट सेवाएं बंद

सहारनपुर में नमाज पढ़ने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए। हजारों युवा सहारनपुर के घंटाघर चौक पर पहुंचे। उसके बाद दिल्ली, देहरादून, और हरिद्धार मार्ग को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया। नेहरू मार्केट के पास पुलिस ने बैरीकेटिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन इन्होंने अंबाला रोड के पास पहुंचे। विरोध में लोगों ने अंबाला रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और जमयित उलेमा का झंडा फहराते हुए केंद्र सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की।
वहीं, देवबंद में भी जगह—जगह नमाज पढ़ने के बाद नमाजी सड़कों पर उतरे। हालांकि, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या मेंं पहले ही पुलिस फोर्स तैनात किया गया। उसके बाद भी हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले ही मार्केट और बाजार बंद कर दिए गए थे। उधर, शांति समिति के लोग भी प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए नजर आए। इसके अलावा अलावा दारुल उल उलूम के बाहर खुद डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सुरक्षा की कमान संभाली। हालांकि, दारुल उल उलूम ने पहले ही स्टूडेंट्स को सख्त हिदायत दी थी कि जुमे की नमाज के बाद परिसर में पहुंचे। उसके बाद भी देवबंद की सड़कों पर हजारों लोग उतरे। जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।
काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन

मुरादाबाद में नमाजियों ने काले कपड़े व काली पट्टी बांधकर मजिस्द में नमाज पढ़ी। वहीं, मुस्लिम महिलाएं भी घरों के बाहर निकली। महिलाओं ने काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध दर्ज कराया। नजाम के बाद हजारों की संख्या में लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़कोंं पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Hindi News/ Moradabad / उबला वेस्ट UP, CAA के विरोध कर रहे प्रर्शनकारियों पर पुलिस ने फटकारी लाठी, काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज

ट्रेंडिंग वीडियो