scriptUP Rains: जाते-जाते रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, यूपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें लेटेस्ट अपडेट | It will rain in many districts of UP today | Patrika News
मुरादाबाद

UP Rains: जाते-जाते रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, यूपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें लेटेस्ट अपडेट

UP Rains Today: यूपी में आज कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। 11 अक्‍टूबर को उत्‍तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मुरादाबादOct 11, 2024 / 06:11 am

Mohd Danish

It will rain in many districts of UP today

UP Rains: जाते-जाते रौद्र रूप दिखाएगा मानसून।

UP Rains News: मौसम विभाग ने आज 11 अक्टूबर को यूपी में बारिश के आसार जताए हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की कोई आशंका नहीं जताई है। आने वाले 4-5 दिनों में यूपी के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार,अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। वहीं 12 से 15 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 21 से 23 डिग्री तक रह सकता है। 14 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं। अक्टूबर के अंत तक सुबह और शाम के समय पंखे बंद करने का सीजन आ सकता है।

Hindi News / Moradabad / UP Rains: जाते-जाते रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, यूपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें लेटेस्ट अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो