scriptUP News: सपा सांसद रुचि वीरा और शहर इमाम ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- नरसिंहानंद पर चले राजद्रोह का मुकदमा | In UP SP MP Ruchi Veera and city Imam submitted memorandum to DM | Patrika News
मुरादाबाद

UP News: सपा सांसद रुचि वीरा और शहर इमाम ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- नरसिंहानंद पर चले राजद्रोह का मुकदमा

UP News Today: महंत यति नरसिंहानंद के पैगंबर साहब पर दिए गए बयान को लेकर सपा सांसद रुचि वीरा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। महंत पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

मुरादाबादOct 08, 2024 / 07:54 am

Mohd Danish

In UP SP MP Ruchi Veera and city Imam submitted memorandum to DM

UP News: सपा सांसद रुचि वीरा और शहर इमाम ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

UP News In Hindi: मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा, शहर इमाम मासूम अली आजाद के नेतृत्व में कलेक्ट पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। सांसद रुचि वीरा ने कहा कि नरसिंहानंद ने ईश्वर के संदेश वाहक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे विश्व भर में भारत की वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाली छवि धूमिल हुई है। इस टिप्पणी से देश की सर्व धर्म सद्भाव एवं गंगा जमुनी तहजीब एवं पैगंबर-ए-इस्लाम में आस्था रखने वालों को गहरी ठेस पहुंची है। इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
यह भी पढ़ें

यूपी में जाते-जाते गरजेगा मानसून, 4 दिन बरसेंगे बदरा, 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यति नरसिंहानंद सरस्वती की टिप्पणी भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। यह नफरती टिप्पणी देश में सुनियोजित साजिश के तहत नफरत फैलाने के उद्देश्य से की गई है। इससे देश का माहौल बिगड़ सकता है। शहर इमाम ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से देश में सामाजिक सद्भाव और भारत के संविधान पर किए गए अपरोक्ष हमले के विरुद्ध अपराध के दोषी नरसिंहानंद के विरुद्ध राजद्रोह का मुकदमा पंजीकृत किया जाए।

Hindi News / Moradabad / UP News: सपा सांसद रुचि वीरा और शहर इमाम ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- नरसिंहानंद पर चले राजद्रोह का मुकदमा

ट्रेंडिंग वीडियो