मेरठ

Weather Update Today: चक्रवाती हवाओं से एक बार फिर 20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी तेज गिरावट

Meerut Weather Update Today मेरठ और आसपास के जिलों में एक बार फिर से चक्रवाती हवाओं के चलते मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऐसा 20 अक्टूबर के बाद होेगा। हालांकि इस समय दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में कुछ कमी आ रही है। आज सोमवार की सुबह हल्की धुंध के बीच धूप के दर्शन हुए। हालांकि मौसम में नमी के चलते इस समय प्रदूषण काफी घातक स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो 25 अक्टूबर के बाद मौसम में पूरी तरह से तब्दीली आएगी।

मेरठOct 17, 2022 / 08:41 am

Kamta Tripathi

Weather Update Today: चक्रवाती हवाओं से एक बार फिर 20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी तेज गिरावट

Meerut Weather Update Today मेरठ में अक्टूबर के शुरूआती दिनों में हुई बारिश Meerut Rains के बाद से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इस बार दीपावली के बाद ठंड Cold शुरू हो जाएगी। आसमान में बादलों की आवाजाही अब कम होती नजर आ रही है। आज सोमवार को मौसम Meerut Weather साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के साथ रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दीपावली के बाद हल्की गुलाबी ठंड दस्तक देनी शुरू करेगी। मौसम विभाग ने हालांकि 20 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ड0 एन सुभाष ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा सक्रिय हो रही है। जिसके कारण मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के मौसम गतिविधि में बदलाव आएगा। आखिरी सप्ताह में हल्की ठंड की दस्तक शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें कि मानसून अब पूरी तरह से विदा हो चुका है। अक्टूबर आधा बीतने के बाद से अब मौसम में तब्दीली का सिलसिला जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। समान्य तापमान में 3 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की है। दिन और रात के तापमान में अब काफी अंतर देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें

Weather Update Today : चार दिन में दस गुना वायु प्रदूषण, खतरनाक स्तर की ओर बढ़ा रहा AQI


डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस समय उत्तर पश्चिम और मध्य भारत पर उत्तर पश्चिम हवा का प्रभाव हैं। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। जिसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। डिप्रेशन में बदलने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। हिमालय के ऊपरी क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्द हवा का पश्चिमी उप्र के जिलों में बड़ा असर दिखाई देगा।

Hindi News / Meerut / Weather Update Today: चक्रवाती हवाओं से एक बार फिर 20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी तेज गिरावट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.