scriptUP Weather AQI Today: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से यूपी में बढ़ी गलन, इन शहरों की हवा हुई खतरनाक; जानें अपने शहर का हाल | Up weather aqi today 24 november air quality index pollution meerut noida greater noida meerut delhi ncr | Patrika News
मेरठ

UP Weather AQI Today: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से यूपी में बढ़ी गलन, इन शहरों की हवा हुई खतरनाक; जानें अपने शहर का हाल

UP Weather Today: हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से उत्तर प्रदेश की ओर चल रही हवा से ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पंहुच गया है। जानिए क्या है आपके शहर का हाल-

मेरठNov 24, 2023 / 07:55 pm

Prateek Pandey

_winter_and__aqi_level_in_uttar_pradesh.jpg
मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले समय में प्रदेश के तापमान में और गिरावट देखी जा सकेगी। अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। रात का तापमान 14 से 17 डिग्री से नीचे गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। हाल ही में उच्च हिमालयी क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई है। ऐसे में वहां से आ रही हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह के दौरान दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट और होने का पूर्वानुमान है। इससे गलन और ज्यादा बढ़ सकती है।
पारा गिरते ही बढ़ गया प्रदूषण
प्रदेश में रात के समय पारा 12 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज किया गया। कोहरे और हवा में धुएं और धूल से प्रदूषण भी बढ़ गया है। कई इलाकों में तो प्रदूषण रेडजोन की श्रेणी में आ गया है।

मेरठ और गाजियाबाद में सबसे खतरनाक हवा दर्ज हुई है। इन दोनों शहरों में कहीं कहीं AQI लेवल 400 के पार हो गया है। वहीं कई शहरों की हवा बहुत खराब मापी गई है। इन शहरों का एक्यूआई 300 के पार है और ये प्रदूषण के ऑरेंज जोन में आ गए हैं।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खराब श्रेणी में आए शहरों में ठंड के भी कारण हवा की क्वालिटी पर असर हो रहा है। सांस और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों के लिए यह हवा बिलकुल ठीक नहीं है।

इंदिरापुरम
422 (खतरनाक है)
लोनी
410 (खतरनाक है)
संजय नगर
325 (बहुत खराब है)


नॉलेज पार्क 3
336 (बहुत खराब है)
नॉलेज पार्क 5
353 (बहुत खराब है)


गंगा नगर
450 (खतरनाक है)
जय भीम नगर
403 (खतरनाक है)
पल्लवपुरम
446 (खतरनाक है)

Hindi News / Meerut / UP Weather AQI Today: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से यूपी में बढ़ी गलन, इन शहरों की हवा हुई खतरनाक; जानें अपने शहर का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो