scriptMeerut crime News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख का डाका, मचा हड़कंप | Miscreants looted gold worth lakhs at Gopal di Hatti jewelery showroom in Meerut Begumpul | Patrika News
मेरठ

Meerut crime News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख का डाका, मचा हड़कंप

Meerut crime News:मेरठ के पॉश बाजार बेगमपुल पर आज बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख रुपए का डाका डाला। दिन दहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया है।

मेरठJul 07, 2023 / 03:36 pm

Kamta Tripathi

Meerut crime News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख की लूट से मचा लखनऊ तक हड़कंप

दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख की लूट

Meerut crime News: मेरठ में जहां एक तरफ पुलिस कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है। वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने पुलिस की इस व्यस्तता का फायदा उठाने हुए दिन दहाड़े ज्वेलरी शोरूम में डाका डाला। बदमाश आराम से ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख का सोना लूटकर फरार हो गए। ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े डकैती पड़ने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के अलावा मौके पर आईजी और एडीजी भी पहुंचे हैं। डॉग स्क्वायड और फांरेसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। मेरठ लालकुर्ती थाना क्षेत्र बेगमपुल जीआईसी रोड पर गोल्ड व्यापारी राजीव कपूर निवासी पीएल शर्मा रोड का गोपाल दी हट्टी के नाम से ज्वेलरी शोरूम है। जहां पर आज बदमाशों ने दिनदहाड़े 50 लाख के सोने की डकैती को अंजाम दिया। ज्वेलरी शोरूम में घुसे बदमाशों ने सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद शोरूम में रखे सोने के जेवर और सोने से बना अन्य सामान बैग में भरकर फरार हो गए। डकैती की इस घटना से हड़कंप मच गया।
बेगम पुल जैसी जगह में डकैती की जानकारी होते ही एसएसपी, आईजी और एडीजी भी पर पहुंचे और घटना की जानकारी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिन दहाड़े मेरठ में हुई डकैती की घटना से व्यापारियों में रोष है। मौके पर भाजपा के पदाधिकारी और व्यापारी नेता भी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से डकैती की घटना होने पर रोष जताया। व्यापारियों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि डकैती के आरोपी 24 घंटे के भीतर पकड़े जाए और लूट का माल पुलिस बरामद करें।

यह भी पढ़ें

SDM Jyoti Maurya: सलेक्शन के बाद तुम ‘एसडीएम ज्योति मौर्य’ की तरह ना करना, और फिर…. जाने पूरा मामला

बता दें मेरठ के ज्वेलरी शोरूम हमेशा से बदमाशों के निशाने पर रहे हैं। इससे पहले भी मेरठ के शास्त्रीनगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लाखों का सोना लूटा था। पुलिस आज तक भी उस लूटकांड को नहीं खोल पाई है। आज बेगमपुल में जहां पर बदमाशों ने शोरूम से सोना लूटा वहां से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस चौकी है। बेगमपुर चौराहे पर भी पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी बदमाश आराम से 50 लाख का सोना लूटकर ले गए।

Hindi News/ Meerut / Meerut crime News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में 50 लाख का डाका, मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो