8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगामी त्यौहारों को लेकर मंडलायुक्त ने की अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

Meerut divisional crime control review meeting आगामी त्यौहारों को लेकर मेरठ मंडलायुक्त ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंडलायुक्त ने मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो इसी के साथ उन्होंने समस्त सडक मार्गाे पर साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित किया जाने के निर्देश दिए। आईजी ने अभियान चलाकर सभी मार्गों पर रिफ्लेक्टर लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 16, 2022

आगामी त्यौहारों को लेकर मंडलायुक्त ने की अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

आगामी त्यौहारों को लेकर मंडलायुक्त ने की अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

Meerut divisional crime control review meeting मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह द्वारा वर्चुअल माध्यम से समस्त मंडलीय जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में लूट, हत्या, पोक्सो, एससीएसटी अत्याचार, महिला उत्पीडन, गौवध, आबकारी आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने दिशा निर्देश दिए। विभिन्न आपराधिक कृत्यो के संबंध में की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुये मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुरूप दिये गये निर्देशो का अक्षरशः पालन किया जाये। उन्होने कहा कि मंडल में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाये, लगातार फूट पैट्रोलिंग की जाये। गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गयी जिला बदर एवं अन्य शर्तें लगाते हुये पुलिस द्वारा लगातार फोलो किया जाये तथा किसी भी स्थिति में अपराधिक पुनरावृत्ति न होने पाये।


आयुक्त ने कहा कि आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत मंडल में समस्त सडक मार्गाे पर रोड सुरक्षा के मानको के अनुरूप समस्त कार्यवाही संबंधित विभागो द्वारा सुनिश्चित करा ली जाये। उन्हांेने कहा कि कोहरे के कारण शीत ऋतु में दुर्घटनाआंे में वृद्धि होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए पूर्व में ही समस्त सडक मार्गाें पर साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये। आईजी प्रवीण कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर सभी मार्गों पर रिफ्लेक्टर लगाना सुनिश्चित कर लिया जाये।


यह भी पढ़ें : दुष्कर्म के आरोपी डाक्टर के पक्ष में आया मेरठ IMA, ADG से मिलकर रखी ये बड़ी मांग

आगामी विश्वकर्मा पूजा, दशहरा एवं अन्य के दृष्टिगत समस्त डीएम व एसएसपी को निर्देशित किया गया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये तथा आसामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले तत्वों पर पैनी निगरानी रखी जाये। किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा, मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहित मंडल के अन्य जनपदांे के जिलाधिकारी व एसएसपी उपस्थित रहे।