मेरठ

Meerut Air Quality Index : देश का सबसे प्रदूषित NCR का ये जिला, ग्रेप सिस्टम फेल AQI 400 के पार

Meerut Air Quality Index अक्टूबर की बारिश के बीच हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ था और एक्यूआई 20 से नीचे पहुंच गया था। लेकिन इस समय मेरठ के हवा की सेहत खराब हो गई है। मेरठ देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में एक हो गया है। सोमवार की शाम मेरठ—मवाना रोड पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए काफी घातक माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई 162 शहरों की सूची में मेरठ में पहले नंबर पर रहा।

मेरठOct 18, 2022 / 08:42 am

Kamta Tripathi

Meerut Air Quality Index : देश का सबसे प्रदूषित NCR का ये जिला, ग्रेप सिस्टम फेल AQI 400 के पार

Meerut Air Quality Index मेरठ महानगर के हवा की सेहत सोमवार सबसे अधिक खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 162 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की। जिसमें मेरइ पहले नंबर पर रहा। मेरठ का औसत AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 339 पर पहुंच गया। जबकि सोमवार की ही रात को 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 तक पहुंचा। मेरठ मवाना रोड की स्थिति तो और भी अधिक खराब हो गई। यहां पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। बता दें कि एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए एक अक्तूबर से गेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू कर दिया था।
माना जा रहा था कि 15 दिन पहले ग्रेप लागू करने के बाद प्रदूषण स्तर बिगड़ेगा नहीं। लेकिन इसके बावजूद भी वायु प्रदूषण भयावह तरीके से बढ़ता जा रहा है। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों के हालात भी प्रदूषण के चलते खराब हैं। मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 320 है। गाजियाबाद में भी हालात खराब हैं। प्रदूषण के चलते अब स्मॉग का असर दिखाई दे रहा है। हवा में धूल और धुएं के कणों की वजह से आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। मेरठ मवाना रोड पर इस समय मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण यहां की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही।
यह भी पढ़ें

Weather Update Today: चक्रवाती हवाओं से एक बार फिर 20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी तेज गिरावट


बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए चिकित्सकों ने भी चेतावनी जारी की है। एक्यूआई अधिक होने पर चिकित्सकों ने सुबह-शाम सैर पर न जाने की सलाह दी है। लोगों को कहा है कि यदि बाहर निकले तो मॉस्क पहनें। सांस में तकलीफ और आंखों में जलन की स्थिति में डॉक्टर को जरूर दिखाएं। आज मंगलवार को सुबह भी एक्यूआई 290 था। आज दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दिन में तेज धूप रहेगी और हवा की रफ्तार कम ही रहेगी।

Hindi News / Meerut / Meerut Air Quality Index : देश का सबसे प्रदूषित NCR का ये जिला, ग्रेप सिस्टम फेल AQI 400 के पार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.