scriptMeerut Crime: कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने मासूम बच्चों की हत्या | Kalyugi mother along with her lover killed her innocent children in Meerut | Patrika News
मेरठ

Meerut Crime: कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने मासूम बच्चों की हत्या

मेरठ के खैरनगर में एक कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मेरठMar 24, 2023 / 10:03 am

Kamta Tripathi

Meerut Crime: कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने मासूम बच्चों की हत्या

घटना के बारे में जानकारी करते पुलिस अधिकारी।

मेरठ के खैरनगर से लापता हुए दो बच्चों की हत्या उनकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। मासूम बच्चों में एक की उम्र 10 साल और बेटी की उम्र 6 साल थी। महिला निशा ने प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी के साथ मिलककर घटना को अंजाम दिया।
पूर्व पार्षद ने दोनों बच्चों के हत्या की वारदात कबूल की है। पूर्व पार्षद ने बताया कि वह निशा बेग से निकाह करना चाहता थ। इसलिए उसने और निशा ने दस के बेटे और छह साल की मासूम की हत्या कर शव को भोला की झाल गंग नगर में फेंक दिया।

पूर्व पार्षद सऊद फैज निशा से निकाह करना चाहता था। उसने निशा के साथ मिलकर उसके बच्चों को मारने का प्लान बनाया। निशा सऊद के प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने दस साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें

कुट्टू का आटा खाकर मेरठ में 100 से अधिक लोग बीमार, मचा हड़कंप

आज बंद रहेंगे खैरनगर बाजार
बच्चों की हत्या का राज फाश होने पर खैरनगर के लोगों की भीड़ देहलीगेट थाने पहुंची। उसके बाद पूर्व पार्षद के घर पर हमला बोल दिया। खैरनगर के व्यापारियों ने कहा वह घटना से आहत हैं।
आज शुक्रवार को खैरनगर बाजार बंद रखेंगे। पुलिस के साथ मिलकर भोला की झाल पर बच्चों के शवों की तलाश में पुलिस का सहयोग करेंगे।

Hindi News / Meerut / Meerut Crime: कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने मासूम बच्चों की हत्या

ट्रेंडिंग वीडियो