scriptमेरठ के पावली में नमाज को लेकर हुआ विवाद, मस्जिद से चली गोलियां, छह घायल | Controversy over Namaz in Meerut Pavli, bullets fired from the mosque | Patrika News
मेरठ

मेरठ के पावली में नमाज को लेकर हुआ विवाद, मस्जिद से चली गोलियां, छह घायल

थाना कंकरखेड़ क्षेत्र में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें मस्जिद से गोलियां चलाई गई। जिसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए।

मेरठApr 11, 2023 / 09:24 am

Kamta Tripathi

मेरठ के पावली में नमाज को लेकर हुआ विवाद, मस्जिद से चली गोलियां, छह घायल

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों को समझाते हुए।

थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव पावली खास में देर शाम नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव व मारपीट हुई।

बताया जाता है कि एक पक्ष ने मस्जिद के भीतर से कई राउंड फायरिंग की। जिसमें एक पक्ष के छह लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। गांव में अफरा—तफरी का माहौल फैल गया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jyoll
पथराव की सूचना पर सीओ दौराला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया और मामले को शांत कराया।

पावली खास गांव के प्रधान असलम ने बताया कि सोमवार शाम गांव का ही जुनैद अपने कुछ दोस्तों के साथ मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए गया था। जहां उसकी किसी बात को लेकर पड़ोसी युवकों से कहासुनी हो गई थी।
मस्जिद में मौजूद अन्य लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत किया। आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने जुनैद के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें

नैनीताल की दुल्हन ने सुहागरात पर किया ऐसा काम, दूल्हे और परिजनों के उड़े होश

सूचना पर प्रधान पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच दूसरे पक्ष ने प्रधान पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर। दूसरे पक्ष ने प्रधान के घर पर जमकर पत्थरबाजी भी की।

दूसरे पक्ष का आरोप है कि प्रधान पक्ष ने पहले पत्थरबाजी की है। विरोध करने पर प्रधान पक्ष ने जमकर मारपीट की। लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा।
इस दौरान गांव में जमकर अखाड़ा जुड़ रहा। घटना के समय गांव में हड़कंप मच गया। अन्य ग्रामीणों ने घर में घुसकर जान बचाई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद मस्जिद के आसपास चारों तरफ पत्थर ही फैले हुए थे। मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव में फायरिंग की सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल तीन थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि नमाज पढ़ने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Hindi News / Meerut / मेरठ के पावली में नमाज को लेकर हुआ विवाद, मस्जिद से चली गोलियां, छह घायल

ट्रेंडिंग वीडियो