मऊ

Weather Update: मौसम विभाग का नया अलर्ट, आजमगढ़ मंडल में रुक रुक कर होगी बारिश

सुबह शाम चल रही ठंडी पुरवा हवाओं से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि इस तरह के मौसम से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुईं हैं। आम और सब्जियों के लिए मौसम काफी अच्छा हो रहा है।

less than 1 minute read
Apr 14, 2025

गुरुवार से अभी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रुक रुक कर हो रही बारिश से तापमान काफी नीचे आ गया है, इससे सुबह शाम हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। सुबह शाम चल रही ठंडी पुरवा हवाओं से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि इस तरह के मौसम से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुईं हैं। आम और सब्जियों के लिए मौसम काफी अच्छा हो रहा है।

जानिए मौसम का ताजा हाल


मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में 15 अप्रैल तक रुक रुक के बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आसमान में बादलों का डेरा दिन भर जमा रहेगा, जिससे तापमान में काफी कमी रहेगी।


बात की जाए मऊ जिले में आज के तापमान की तो आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Also Read
View All

अगली खबर