थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसकी कब्र से 135 दिन बाद निकाला जाएगा। 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे पुलिस और महिला के परिजनों की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला जाएगा। इस संबंध में मृत महिला की छोटी बहन ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है।
मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसकी कब्र से 135 दिन बाद निकाला जाएगा। 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे पुलिस और महिला के परिजनों की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला जाएगा। इस संबंध में मृत महिला की छोटी बहन ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है।
दुष्कर्म पीड़िता छोटी बहन ने कोर्ट में गुहार लगाई है कि बड़ी बहन के प्रसव के बाद वह उसकी देखभाल करने बहन की ससुराल गई थी। इसी बीच मौका देखकर उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बड़ी बहन ने उसे दुष्कर्म करते हुए देख लिया था। जिसके बाद उसने पति को इसके लिए मना किया परंतु इससे नाराज महिला के पति ने उसे जहर देकर मार दिया।
मृतका की छोटी बहन लगातार न्याय की गुहार लगा रही थी। उसने इसके लिए कोर्ट से शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम की मांग की थी,जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।