दोहरीघाट थानांतर्गत रेवली नरहरपुर में सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि सीआरपीएफ जवान रीढ़ की हड्डी की बीमारी से परेशान था।
मऊ जिले के दोहरीघाट थानांतर्गत रेवली नरहरपुर में सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि सीआरपीएफ जवान रीढ़ की हड्डी की बीमारी से परेशान था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवली नरहरपुर निवासी रेवली नरहरपुर (महाबलपुर) निवासी गुड्डू सिंह (42) पुत्र उमाशंकर सिंह असम में 142 सीआरपीएफ के बी कंपनी में तैनात थे। गुड्डू सिंह तीन दिन पहले ड्यूटी से घर आए थे। सोमवार की रात में अपनी पत्नी शशि सिंह और अपने 6 वर्षीय बेटे प्रांजल सिंह को पत्नी के साथ उसके मायके टेकनपुर आजमगढ़ छोड़ दिया था, और खुद घर चले आए।
रात में खाना खा कर गुड्डू सिंह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने जा कर देखा तो गुड्डू सिंह का शव पंखे के हुक से लटकता हुआ मिला।
परिजनों ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और मां दहाड़े मार कर रोने लगीं। परिजनों ने आत्महत्या का कारण बीमारी बताया है।