6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवारा कुत्तों के लिए बीएचयू के छात्र यतीन्द्र ने खोला रोटी बैंक, देखें तस्वीरें

स्वामी विवेकानंद के अवसर पर प्रारंभ हुआ था यह रोटी बैंक, अब अन्य जगहों पर भी खुलने लगा रोटी बैंक

2 min read
Google source verification
Roti bank

बीएचयू के छात्र यतीन्द्र ने मुहम्मदाबाद गोहना आदर्श नगर मुहल्ले में आवारा कुत्तों के लिए रोटी बैंक खोला है और साथ ही साथ लोगों से अपील कर रहे हैं कि लोग अपने स्तर से अपने कॉलोनियों में रोटी बैंक लगाएं ।

Roti bank

इनकी इस मुहिम का असर भी दिखने भी लगा है और मुहम्मदाबाद के बाद दूसरे मुहल्ले वलीदपुर में भी रोटी बैंक खुल गया है।

Roti bank

इस रोटी बैंक का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद के अवसर पर प्रारंभ हुआ था। कुत्तों के वफादारी निभाने की बात कहते हुए यतीन्द्र बताते हैं कि बड़े -बड़े साहब लोग जब अपने घर विलायती कुत्ते लेकर आते हैं तो लोग ऐसे देखने चले जाते हैं मानो वहां प्रदर्शनी लगी हो और अपने समाज में घूम रहे आवारा कुत्तों को लोग डंडे व पत्थर मरकर उनका अधिकार छीन लेते हैं आखिर वो भी इस प्रकृति का हिस्सा हैं और आवारा कुत्तों का भी इस प्रकृति पर अधिकार है इसलिए इन्हें मारे नहीं बल्कि इनके साथ स्नेह के साथ पेश आयें।

Roti bank

यतीन्द्र के अनुसार ठंड में कुत्ते भूख से तड़प रहे हैं। मुहल्लों में पालतू पशुओं के नहीं होने से लोग रोटी कचरे में फेंक देते हैं। इसे खाकर जहां पशुओं में बीमारी फैलती है, वहीं इसकी सड़न आस-पास दुर्गंध का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि रोटी बैंक में सबके रोटी डालने से आवारा कुत्तों को खिलाने में आसानी होगी और मुहल्ले में बीमारी फैलने से भी रोका जा सकता है।