मथुरा

Mathura: मथुरा में पति ने पत्नी को छत से फेंका हुई मौत, घर के पीछे घसीट कर खेत में दफनाया, पिता की पिटाई से खुला राज

Mathura crime: मथुरा में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को छत के नीचे फेंका। जब उसकी मौत हो गई। तो रात में ही घर के पीछे खेत में दफना दिया। निर्मम हत्या की यह कहानी आपके रोंगटे खड़ा कर देगी। फिलहाल पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

3 min read
Apr 11, 2025
मृतका की फाइल फोटो

Mathura crime: पति के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को पति ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई किया। जब वह बेहोश हो गई। तो उसे छत के नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद शव को घसीटते हुए ले जाकर घर के पीछे ही खेत में दफना दिया। पिता ने जब सुबह घर में बहू को नहीं देखा तो बेटे से पूछने लगे। कुछ अनहोनी की आशंका पर उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद वह टूट गया। उसने पूरा राज बता दिया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Mathura crime: मथुरा जिले की जमुना पार थाना के गांव सुखदेवपुर गुरुवार की देर रात एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी ने बताया कि उसका किसी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर पत्नी से रोज उससे झगड़ा करती थी। प्रेमिका से मिलने नहीं देती थी। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी छत से फेंक दिया। जब उसकी मौत हो गई तो घटना की किसी को जानकारी ना हो इसलिए खेत में ले जाकर रात में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।

राजगीर का काम करता हत्यारोपी पति, प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को उतारा मौत के घाट

दरअसल जमुना पार थाना के गांव सुखदेवपुर के रहने वाले प्रकाश का बेटा विजय 32 वर्ष राजमिस्त्री का काम करता है।
11 साल पहले बलदेव थाना के गांव बरौली की रहने वाली रेखा (30) से उसकी शादी हुई थी। दोनों से 6 बेटियां हैं।
दो साल पहले एक मकान में काम करने के दौरान विजय कों दिव्यांग युवती से प्रेम हो गया। विजय रोज फोन पर उससे बात करता था। कुछ दिन बाद इसकी जानकारी रेखा को हुई। पति-पत्नी में रोज झगड़ा होने लगा। गुरुवार रात में एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विजय ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। विजय पत्नी के शव को कंधे पर रखकर घर से 50 मीटर दूर खेत में ले गया। वहां गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।

घर में बहु नहीं दिखी पिता ने बेटे से पूछा जब वह चुप हो गया तो शुरू की पिटाई फिर खुल गया सारा राज

विजय शुक्रवार सुबह चार बजे घर पहुंचकर पशुओं को चारा डालने लगा। सुबह 5 बजे उसके पिता प्रकाश को बहू रेखा घर पर नहीं दिखी। प्रकाश ने बेटे विजय से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी पूछने पर भी विजय ने चुप्पी नहीं तोड़ी तो प्रकाश को अनहोनी आशंका हुई। प्रकाश ने बेटे विजय को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद विजय ने बताया कि उसने रेखा की हत्या कर दी है। शव को खेत में दफना दिया है। बहू की हत्या की जानकारी मिलते ही ससुर के होश उड़ गए। उन्होंने जमुनापार पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत पर जाकर महिला के शव को बरामद किया। पुलिस ने विजय को हिरासत में ले लिया है।

एसपी सिटी बोले- घटना कम की छानबीन की जा रही

एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को डॉयल 112 पुलिस को सूचना मिली कि जमुनापार थाना इलाके के सुखदेवपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की जा रही है।

Published on:
11 Apr 2025 08:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर