scriptकिसान हुए मालामाल, लहसुन के दामों को लेकर आई बड़ी खुशखबरी | Garlic prices are running at Rs 20 to 30 thousand per quintal | Patrika News
मंदसौर

किसान हुए मालामाल, लहसुन के दामों को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

-सोशल मीडिया में बढ़े भावों को लेकर कई तरह के मीम्स भी पोस्ट किए गए हैं…-गुर्जरबर्डिया के किसान की 80 किलो लहसुन खेत से चोरी हुई थी….

मंदसौरFeb 09, 2024 / 11:05 am

Astha Awasthi

05_08_2023-mandsaur_mandi_news_mp_202385_125534.jpg

Garlic prices

मंदसौर। सफेद सोना कही जाने वाली लहसुन के दामों को लेकर किसान इन दिनों खुश हैं। पहली बार मंडी में लहसुन के दाम 60 हजार प्रति क्विंटल से ऊपर हो गए। हालांकि सिर्फ 20 किलो जैविक लहसुन ही इस भाव में बिकी। मंदसौर समेत दलोदा व पिपलियामंडी में 25 दिनों से लहसुन के भाव 20 से 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। भाव में उछाल आने के बाद मंडियों में आवक तो बढ़ी, पर राजधानी भोपाल में आवक कम है। भोपाल मंडी में यह थोक में गुणवत्ता के अनुसार 50 रुपए से 250 रुपए किलो तक बिक रही है।

जैविक होने से मिला अच्छा भाव

भोलिया गांव के किसान बाबूलाल दलोदा कृषि उपज मंडी में लहसुन लेकर पहुंचे। मंडी में मां शेरावाली कंपनी के संचालक सुरेश गोस्वामी ने खरीदी। 20 किलो लहसुन का एक ही कट्टा था। यह जैविक था। इसकी नीलामी 40 हजार रुपए से शुरू हुई। देखते ही देखते 60 हजार 61 रुपए के भाव में बिकी।

भोपाल में रोज आ रहे 100 कट्टे

भोपाल मंडी में लहसुन की आवक कम है। मंडी में रोज 100 कट्टे (50 क्विंटल) आवक है। थोक मंडी में औसतन 50 से 250 रुपए किलो लहसुन बिक रहा है। खुदरा बाजार में भाव 400 रुपए किलो तक है। होलसेल लहसुन कारोबारी मुद्दसर हसन ने बताया, ऊंचे भाव के कारण मांग कम है। हालांकि फसल कमजोर होने से ऊंचे भाव हैं।

Hindi News/ Mandsaur / किसान हुए मालामाल, लहसुन के दामों को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

ट्रेंडिंग वीडियो