scriptसोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट | Strong fall in gold and silver prices | Patrika News
मंडी भाव

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट

इंदौर बाजार भाव- 28 सितंबर 2022: आरटीजीएस में सोना कैडबरी 50900 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 55800 रुपए किलो रही।

Sep 28, 2022 / 06:45 pm

विशाल मात

सराफा बाजार…
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई मंदी व डॉलर की मजबूती से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आई। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1633.40 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1626.80 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 18.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 18.14 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में : सोना कैडबरी (99.50) 50900 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 55800 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 50900 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 55800 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
प्याज में तेजी, आलू और लहसुन के दाम घटे
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में प्याज के भाव में तेजी दर्ज की गई, जबकि आलू और लहसुन के दाम घटे। मंडी में प्याज की 50 हजार, आलू की 15 हजार व लहसुन की 14 हजार बोरी आवक हुई। प्याज बेस्ट 1200 से 1400, एवरेज 800 से 1100, गोल्टा 400 से 750, गोल्टी 200 से 400, आलू ज्योति 1400 से 1600, चिप्स सोना 1600 से 1650, लहसुन ऊंटी सुपर 1800 से 2000, बोल्ड 1600 से 1700, एवरेज 1200 से 1400 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
4500 रुपए क्विंटल बिक सकता है सोयाबीन
इंदौर. सोयाबीन की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट बनी हुई है। सोयाबीन इसाल के अपने हाई 6800 रुपए से कमजोर होकर 5055 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि मंडिया में जब आवक बढऩे लगेगी, इसकी केीमतों में और गिरावट आएगी। मौजूदा भाव से अभी सोयाबीन में 1000 रुपये और गिरावट आने का अनुमान है। यह आने वाले दिनों में दिनों में लुढक़कर 4500 रुपये प्रति क्विंटल का भाव देख सकता है। सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में मंदी का असर स्थानीय तेल-तिलहन बाजार पर भी पड़ा है। वहीं विदेशों में आयतित तेलों जैसे सोयाबीन, सीपीओ, पामोलिन और सूरजमुखी की कीमतें लगभग आधे से भी कम हो गई हैं। दूसरी ओर, सोयाबीन की नयी फसल की छिटपुट आवक भी शुरू हो गयी है जिससे इसकी कीमतों पर असर पड़ा है। मूंगफली की कुछ समय में ही घरेलू फसल तैयार होने वाली है इसलिए इसका कारोबार मंदा चल रहा है। तिलहनी फसलों की बुआई चालू खरीफ में घटकर 191.75 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 193.28 लाख हेक्टेयर से कम है। तिलहन में मूंगफली की बुवाई चालू खरीफ में 45.53 लाख हेक्टेयर में, सोयाबीन की 120.83 लाख हेक्टेयर में और सनफ्लावर की 2.02 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमश: 49.15 लाख हेक्टेयर में, 120.86 लाख हेक्टेयर में और 1.53 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1630 से 1640, मुंबई मूंगफली तेल 1620, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1115 से 1120, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1085 से 1090, मुंबई सोया रिफाइंड 1160, मुंबई पाम तेल 870, इंदौर पाम 950, राजकोट तेलिया 2540, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1070 रुपए।
तिलहन : सरसों 5700 से 5800, सोयाबीन 4800 से 5055 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 38500 से 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5275, प्रेस्टीज 4900, कास्ता 5100, लक्ष्मी 4850, खंडवा 5200, रुचि 4800, धानुका 5075, एमएस पचोर 4811, प्रकाश 4850, सिवनी 5050 व एवी 4800 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1800, बुरहानपुर 1800, अकोला 2750 रुपए।
—-
अनाज मंडी..
अफ्रीकन तुवर का भाव घटकर 7700 रुपए
इंदौर. आयातित तुवर के भाव कम होने से घरेलू स्तर पर तुवर की कीमतों में कमी आई है। तुवर अफ्रीका 7700 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। दालों में बिक्री कम होने से भी तुवर की कीमतों में उठाव नहीं बन पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में आयातित माल अधिक आने से तुवर में तेजी के आसार बनते नजर नहीं आ रहे है। दलहनी फसलों की कुल बुआई चालू खरीफ में 3.95 फीसदी घटकर 132.83 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 139.29 लाख हेक्टेयर से कम है। खरीफ दलहन की प्रमुख फसल अरहर की बुआई चालू खरीफ में 46.04 लाख हेक्टेयर में, उड़द की 37.75 लाख हेक्टेयर में और मूंग की 33.37 लाख हेक्टेयर में ही हुई है। पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 48.22 लाख हेक्टेयर में, 39.26 लाख हेक्टेयर में और 34.71 लाख हेक्टेयर में हुई थी। अन्य दलहनों की बुआई चालू खरीफ में 15.25 लाख हेक्टेयर में हुई है, जोकि पिछले खरीफ की समान अवधि के 15.38 लाख हेक्टेयर से कम है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4400, काबुली सूडान 6000, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6200, तुवर अफ्रीका 7700, गजरी 5400, तुवर अरुषा 5500, तुवर मोजांबिक 5400 व उड़द एफएक्यू 7200 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 4850, विशाल 4600 से 4700, डंकी चना 4200 से 4400, मसूर 6175 से 6200, तुवर महाराष्ट्र 7600 से 7800, कर्नाटक 7900 से 8000, निमाड़ी 6800 से 7300, मूंग बारिश का 6800 से 7500, मूंग पुराना 6900 से 7200, एवरेज 5800 से 6400, उड़द 7400 से 7600, मीडियम 6300 से 6800, हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6000 से 6100, मीडियम 6200 से 6300, बोल्ड 6400 से 6500, मसूर दाल मीडियम 7300 से 7400, बोल्ड 7500 से 7600, तुवर दाल सवा नंबर 9000 से 9100, फूल 9400 से 9500, बेस्ट तुवर दाल 10000 से 11200, मूंग दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, मूंग मोगर 9400 से 9500, बोल्ड 9600 से 9700, उड़द दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, उड़द मोगर 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11600, (42-44) 11400, (44-46) 11100, (58-60) 10200 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
—–
ग्राहकी कमजोर रहने से शकर, जायफल और देशी कपूर में नरमी
इंदौर. किराना बाजार में नवरात्र की जैसी ग्राहकी की उम्मीद लगाई जा रही है थी वह नजर नहीं आ रही है। मांग कमजोर रहने से शकर, जायफल और देशी कपूर के भाव में कमी आई है। बादाम में भी कारोबार ठंडा चल रहा है। तरबूज मगज में ऊंचे भाव पर मांग अटक गई है।
शकर एस 3675 से 3690, शकर एम सुपर 3725 से 3750, एम शकर 3800 गुड़ भेली 3400 से 3500, कटोरा 3800, ग्लास 4500, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 160 से 165, छोटा 180 से 185, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7850, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7910, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8110, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 8050, सच्चासाबु फूलदाना 500 ग्राम 8450, सच्चासाबु चनीदाना 500 ग्राम 7910, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7850, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 7310 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 160 से 180, खोपरा बूरा 1950 से 3200 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 525 से 528, मिनिमटर 530 से 538, मटरदाना 570 से 575, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 255 से 260, ऊंझा 262 से 267, मीडियम 275 से 280, बेस्ट 290 से 301, सौंफ मोटी 165 से 175, मीडियम 185 से 195, बेस्ट 210 से 225, बारीक 190 से 240, लौंग चालू 675 से 685, बेस्ट 710 से 720, दालचीनी 260 से 265, जायफल 725 से 740, बेस्ट 775, जावत्री 1950 से 2050, बड़ी इलायची 585 से 625, बेस्ट 675 से 750, पत्थरफूल 325 से 385, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 675 से 800, शाहजीरा खर 325 से 350, ग्रीन 425, तेजपान 88 से 92, तरबूज मगज 270 से 275, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 170 से 350, खसखस चालू 350 से 650, बेस्ट 825 से 900, एक्सट्रा बेस्ट 1150 से 1375, धोली मूसली 1150 से 1250, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 900 से 1100, मीडियम 1250 से 1350, बेस्ट 1425 से 1575, एक्सट्रा बेस्ट 1625 से 1800, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 775 से 810, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 685 से 720, काजू डब्ल्यू वन 665 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 655 से 665, एसएस डब्ल्यू 650, काजू जेएच 650 से 685, टुकड़ी 650 से 675, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 560, अमरीकन 625 से 645, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 125 से 135, मीडियम 175 से 185, बेस्ट 190 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 225 से 250, किशमिश कंधारी 375 से 475, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 200, बेस्ट 260, चारोली 1100 से 1150, बेस्ट 1200 से 1250, मनुक्का 550 से 650, बेस्ट 750, एक्सट्रा बेस्ट 875, अंजीर 675 से 875, बेस्ट 1100 से 1250, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 770, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1700 से 1750, 160 भरती 2050 से 2100, 200 भरती 2300 से 2350, 250 भरती 2400 से 2450, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145, केसर 155 से 160, बेस्ट 168, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1420, रवा कट्टे में 1560, मैदा 1500, चना बेसन 3250 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 300 रुपए किलो।

Hindi News / Business / Mandi Bhav / सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट

ट्रेंडिंग वीडियो