
58625 रुपए दस ग्राम 22 कैरेट सोना
58625 रुपए दस ग्राम 22 कैरेट सोना
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी आने से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के दाम तेज रहे। 22 कैरेट सोना बढक़र 58625 रुपए दस ग्राम बिका। कॉमेक्स पर सोना 2036.30 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.92 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63750 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58625 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 71600 व टंच 71750 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71600 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।
--
ऊंचे दाम की आस में किसानों ने आलू की बिकवाली की कम
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू की आवक कम होने से भाव तेज रहा। सूत्रों का कहना है कि ऊंचे दाम की आस में किसान आलू कम ला रहा है। स्टोर वालों की आलू में अच्छी मांग बनी हुई है। लहसुन के भाव स्थिर रहे। नई लहसुन की आवक 35 हजार बोरी, प्याज की 18 हजार व आलू की 20 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1600 से 1800, राशन 1300 से 1500, गुल्ला (छोटा आलू) 900 से 1000, प्याज महाराष्ट्र 2000 से 2300, लोकल 1500 से 1800, गोल्टा 1300 से 1500, लहसुन ऊंटी नई 15000 से 16000, देशी लहसुन 13500 से 14000, एवरेज 12000 से 13000, बारिक 9000 से 10000 रुपए क्विंटल बिका।
-----------
सरसों की आवक बढक़र 7.25 लाख बोरी
इंदौर. देश की मंडियों में सरसों की आवक बढक़र 7.25 लाख बोरी रही। राजस्थान में 2.90 लाख, मध्यप्रदेश में 80 हजार, यूपी में 90 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 50 हजार व अन्य राज्यों में 95 हजार बोरी सरसों आई। पुरानी सरसों की 1 लाख बोरी आवक बताई गई। सोयाबीन की कुल 1.50 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 55 हजार, महाराष्ट्र में 75 हजार, राजस्थान में 10 हजार व अन्य राज्यों में 10 हजार बोरी सोयाबीन की आवक हुई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1550 से 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1500 से 1570, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 920 से 925, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 960 से 965, मुंबई सोया रिफाइंड 910 से 915, मुंबई पाम तेल 860 से 865, इंदौर पाम 920, राजकोट तेलिया 2350, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 855 रुपए।
तिलहन : सरसों 6000 से 6100, रायड़ा 4100 से 4400, सोयाबीन नई 4450 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4590, रुचि 4525, खंडवा 4575, सांवरिया 4525, धानुका 4650, एमएस नीमच 4665, एमएस पचोर 4575 व एवी 4500 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1750, बुरहानपुर 1750, अकोला 2725 रुपए।
----
पीली मटर की आयत अवधि बढऩे से चने में लेवाली कमजोर
इंदौर. सरकार द्वारा पीली मटर की आयात अवधि एक माह बढ़ाकर 30 अप्रैल 2024 की गई। मटर की आयात अवधि बढऩे से चने में लिवाली सुस्त रही जिससे कीमतों में नरमी दर्ज की गई। हालांकि व्यापारी चने में लंबी गिरावट नहीं बताय रहे है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में चना की फसल काफी कमजोर। कमजोर फसल को देख चना में दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ेगी। मध्य प्रदेश व राजस्थान की उत्पादक मंडियों में चना की आवक का दबाव नहीं बढ़ रहा है। मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश व उत्तरप्रदेश की उत्पादक मंडियों में नई मसूर की आवक शुरू हो चुकी है।
मंडियों में प्रतिदिन मसूर की आवक में बढ़त देखी जा रही। देसी मसूर की बढ़ती उपलब्धता को देख आयातक भी भाव घटाकर मसूर की बिकवाली कर रहे है जिससे मसूर की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। मौसम अनुकूल बना रहने से इस वर्ष देश में मसूर फसल स्थिति अच्छी जिससे उत्पादन में अच्छी बढ़त देखी जा सकती है। कमजोर मांग के चलते अंतराष्ट्रीय बाजार में मसूर के भावो में 10-15 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गई। पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बढऩे व बाजार में नयी घरेलू फसल आ जाने से आयातकों ने मसूर की बिकवाली बढ़ाई।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5850, काबुली सूडान 6700, मसूर कनाड़ा 6050, तुवर लेमन नई 10200, गजरी 9200 व उड़द एफएक्यू 8600 रुपए।
दलहन: चना 5900, विशाल 5700 से 5750, नया 5400 से 5600, बेस्ट 5800, डंकी 5300 से 5500, मसूर 5750 से 5775, तुवर महाराष्ट्र 10000 से 10200, कर्नाटक 10200 से 10400, निमाड़ी 8700 से 9500, मूंग 9000 से 9100, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7800 से 7900, मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 11900 से 12000, फूल 12900 से 13000, बेस्ट तुवर दाल 13900 से 14000, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 13500, (42-44) 13300, (44-46) 13100, (58-60) 12100 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
हल्दी उत्पादन गत वर्ष से कम, उत्पादक केन्द्रों पर नए मालों की आवक शुरू
इंदौर. हल्दी कीमतों में मिला-जुला व्यापार हो रहा है। एक ओर जहां पुरानी हल्दी के भाव अपने पूर्व स्तर पर बोले गए वहीं दूसरी तरफ नई हल्दी के भाव ऊंचे बोले जा रहे हैं। प्रमुख उत्पादक राज्यों में नए हल्दी की आवक शुरू हो चुकी है। ईरोड में नई हल्दी की आवक 1500-2000 बोरी की हो गई है, जबकि निजामाबाद मंडी में 15000 बोरी की दैनिक आवक हो रही है। महाराष्ट्र की सांगली मंडी में भी नए मालों की आवक 10-12 हजार बोरी की हो गई है। मार्च माह में वारांगल, नांदेड, बसमतनगर, दुग्गीराला मंडियों में भी नए मालों की आवक शुरू हो जाएगी। शकर में उठाव नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि ठंडे मौसम के कारण शकर की औद्योगिक मांग कमजोर बनी हुई है और खासकर आइसक्रीम तथा कोल्ड ड्रिंक के निर्माण में इसका इस्तेमाल सीमित हो रहा है। इसके अलावा गुड़ की खपत का सीजन भी चल रहा है, जिससे शकर में उठाव नहीं है।
शकर 3750 से 3810, सुपर 3820, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, रायलरतन साबूदाना लूज में 6800, 1 किलो पैकिंग में 7300, सच्चामोती लूज में 6700, 1 किलो पैंकिंग में 7150, सच्चासाबु एगमार्क (एक किलो पैकिंग) 7650, शिव ज्योति (1 किलो) 7420, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6910 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला कट्टे में 110 व बाक्स में 107 से 130, खोपरा बूरा 2450 से 4450 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 600 से 605, मिनिमटर 610 से 615, मटरदाना 660 से 665, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 365 से 375, मीडियम 380 से 390, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 425 से 625, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1425, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1400 से 1450, 160 भरती 1400 से 1500, 200 भरती 1400 से 1500, 250 भरती 1650 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 160, बेस्ट 198 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1570, रवा कट्टे में 1680, मैदा 1600, चना बेसन 4000 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
---------
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
---------
नए गेहंू की 10000 बोरी आवक
इंदौर. छावनी किसानी मंडी में नए गेहंू की 10000 बोरी आवक हुई। मिल क्वालिटी 2400 से 2425, लोकवन गेहंू 2900 से 2925, मालवराज 2400 से 2425, पूर्णा 2800 से 2850 रुपए क्विंटल। मक्का 2300 से 2325 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2550, संघवी निमरानी 2580 व मालनपुर 2600 रुपए क्विंटल।
--
Published on:
24 Feb 2024 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडी भाव
कारोबार
ट्रेंडिंग
