scriptबिल पर सोना 71200 रुपए दस ग्राम | Gold on bill Rs 71200 per ten grams | Patrika News
मंडी भाव

बिल पर सोना 71200 रुपए दस ग्राम

इंदौर बाजार. 3-4-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 71200 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 78900 रुपए किलो

Apr 03, 2024 / 07:13 pm

विशाल मात

बिल पर सोना 71200 रुपए दस ग्राम

बिल पर सोना 71200 रुपए दस ग्राम

बिल पर सोना 71200 रुपए दस ग्राम
इंदौर. सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। ऊंची कीमतों पर ग्राहकी प्रभावित हुई है। व्यापारियों को कहना है कि मध्य एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव व रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सुरक्षित निवेश के लिए सोनेे की मांग बढऩे के कारण इसकी कीमतोंं में तेजी आई है। कॉमेक्स पर सोना 2268.70 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 26.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 69200 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 65200 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 76450 व टंच 76450 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 71200 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 78900 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

स्टॉकिस्टों की प्याज में खरीदी निकलने की उम्मीद
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में प्याज के भाव में गिरावट आई है। लोकल प्याज की क्वालिटी खराब आने से मांग कम है। व्यापारियों का कहना है कि 15 दिनों के अंतर स्टॉकिस्टों की प्याज में अच्छी खरीदी निकलने की उम्मीद है। मंडी में प्याज की 10 हजार, आलू की 8 हजार व लहसुन की 9 हजार बोरी आवक हुई। आलू ज्योति 2000 से 2200, चिप्स 2100 से 2200, प्याज महाराष्ट्र 1600 से 1750, लोकल 1000 से 1300, एवरेज 800 से 1000, लहसुन ऊंची 13000 से 14000, बोल्ड 11000 से 11500, मीडियम 10000 व बारिक 8000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
देश में सरसों की 9.25 लाख बोरी आवक
इंदौर. देश की मंडियों में 9.25 लाख बोरी सरसों की आवक हुई। राजस्थान में 5.25 लाख, मध्यप्रदेश में 1 लाख, यूपी में 1 लाख, पंजाब-हरियाणा में 75 हजार, गुजरात में 35 हजार व अन्य राज्यों में 90 हजार बोरी सरसों आई। देश में 2.10 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 75 हजार, महाराष्ट्र में 1.10 लाख, राजस्थान में 13 हजार व अन्य राज्यों में 12 हजार बोरी सोयाबीन आई। व्यापारियों के मुताबिक मार्च 2024 में खाद्य तेलों का कुल आयात बढक़र 11.49 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान लगाया है जो फरवरी के आयात से 18.7 प्रतिशत ज्यादा तथा पिछले छह माह का सबसे ऊंचा स्तर है। फरवरी के मुकाबले मार्च में सुजरमुखी तेल का आयात 51 प्रतिशत उछलकर 4.48 लाख टन तथा सोयाबीन तेल का आयात 27 प्रतिशत बढक़र 2.20 लाख टन पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है जबकि पाम तेल का आयात 3.3 प्रतिशत गिरकर 4.81 लाख टन पर सिमटने का अनुमान है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1520 से 1540, मुंबई मूंगफली तेल 1520, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1000 से 1005, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 955 से 960, मुंबई सोया रिफाइंड 990 से 1000, मुंबई पाम तेल 980, इंदौर पाम 1055, राजकोट तेलिया 2370, गुजरात लूज 1485, कपास्या तेल इंदौर 955 रुपए।
तिलहन : सरसों (बारीक) 5900 से 6000, एवरेज 5600 से 5900, रायड़ा 4600 से 4780, सोयाबीन 4700 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 38000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4800, लक्ष्मी 4750, प्रेस्टीज 4725, रुचि 4660, सांवरिया 4650, खंडवा 4725, धानुका 4770, एमएस नीमच 4760, एमएस पचोर 4690 व एवी 4700 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1875, देवास 1875, उज्जैन 1875, खंडवा 1850, बुरहानपुर 1850, अकोला 2825 रुपए।
—-
चना बढक़र 5950 रुपए क्विंटल
200 रुपए क्विंटल महंगी हुई तुवर दाल
इंदौर. दालों की कीमतों में तेजी का वातावरण बना हुआ है। खासकर तुवर दाल के दाम बढ़ रहे है। बुधवार को तुवर दाल में 200 रुपए क्विंटल की तेजी आई। चना दाल भी 100 रुपए क्विंटल महंगी हुई। मंडी में चना बढक़र 5950 रुपए व मसूर 6100 रुपए क्विंटल बिका। आपूर्ति कम होने से चने में आगे और तेजी बताई जा रही है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5550, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन नई 10350, गजरी 9500, तुवर सूडान 10700, तुवर सफेद 9800, तुवर तंजानिया 9900 व उड़द एफएक्यू 9100 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5900 से 5950, विशाल नया 5550 से 5750, डंकी 5300 से 5400, मसूर 6100, तुवर महाराष्ट्र 10500 से 10600, कर्नाटक 10500 से 10700, निमाड़ी 8700 से 9900, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7700 से 7800, मीडियम 7900 से 8000, बोल्ड 8100 से 8200, मसूर दाल मीडियम 7200 से 7300, बोल्ड 7400 से 7500, तुवर दाल सवा नंबर 12600 से 12700, फूल 13600 से 13700, बेस्ट तुवर दाल 14400 से 14500, ब्रांडेड तुवर दाल 15500, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11900, (42-44) 11700, (44-46) 11400, (58-60) 9400 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
कालीमिर्च और जीरे के भाव में बढ़त
इंदौर. किराना बाजार में बेहतर मांग रहने से कालीमिर्च और जीरे के भाव में तेजी देखी गई, जबकि नारियल के दाम और बढ़े। शकर में मजबूत का रुख रहा।
शकर 3820 से 3880, सुपर 3900, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7740, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7440, शिव ज्योति (1 किलो) 7360, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6950 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 106 व बाक्स में 120 से 135, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 545 से 558 मिनिमटर 577 से 582, मटरदाना 590 से 608, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 310 से 335, मीडियम 340 से 345, बेस्ट 375, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1375 से 1425, बेस्ट 1475 से 1675, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1800 से 1850, 160 भरती 1850 से 1900, 200 भरती 1850 से 1900, 250 भरती 1850 से 1900, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 180 से 188, बेस्ट 210 से 213 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1530, रवा कट्टे में 1660, मैदा 1560, चना बेसन 3900 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
गेहंू में आंशिक सुधार
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में 7500 बोरी गेहंू की आवक हुई। गेहंू में मिलों की मांग से भाव में आंशिक सुधार आया। मिल क्वालिटी 2375 से 2400, लोकवन गेहंू 2800 से 2850, मालवराज 2375 से 2400, पूर्णा 2650 से 2700 रुपए क्विंटल। मक्का 2325 से 2350 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2525, संघवी निमरानी 2540 व मालनपुर 2480 रुपए क्विंटल।

दिसावरी मंडियां
बुरहानपुर : गेहंू 1920 से 2615, मक्का 2020 से 2260, ज्वार 4065 से 4290, सोयाबीन 4545 से 5595, चना 4565 से 5575, तुअर 8720 से 9820 रुपए।
खरगोन : कपास – 5800 से 7725 , गेहूं – 2150 से 2740, चना 4825 से 5451, मक्का 1550 से 2140, तुअर 6660 से 9000, सोयाबीन- 4151 से 4496, डालर चना- 8800 से 9300 रुपए।

Hindi News/ Business / Mandi Bhav / बिल पर सोना 71200 रुपए दस ग्राम

ट्रेंडिंग वीडियो