
(बाएं) डिंपल यादव के प्रचार में उतर सकते हैं (दाएं) शिवपाल
मैनपुरी उपचुनाव उम्मीदवार डिंपल यादव ने अपने नामांकन से पहले चाचा शिवपाल यादव को फोन कर आशीर्वाद मांगा था। इससे शिवपाल यादव नरम पड़ गए हैं। भतीजे अखिलेश यादव के साथ अच्छे संबंध नहीं होने के बावजूद वो उनकी पत्नी डिंपल के प्रचार अभियान में जा सकते हैं।
शिवपाल ने प्रसपा कार्यकर्ताओं को दिए डिंपल के प्रचार में जाने के संकेत
शिवपाल यादव ने डिंपल यादव को उपचुनाव में जीत आशीर्वाद दे दिया है। आज शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रसपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और डिंपल को सीधे तौर पर समर्थन देने के संकेत दिए हैं।
शिवपाल यादव के साथ बैठक के बाद प्रसपा कार्यकताओं ने बताया कि डिंपल ने खुद शिवपाल को फोन किया और उपचुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांगा था। बैठक में शिवपाल ने कार्यताओं की कई बातों को सुना और जल्द ही उस पर फैसला लेकर स्टैंड क्लियर करने की बात कही।
प्रसपा कार्यकर्ताओं ने इस बात का भी संकेत दिया कि शिवपाल जल्द ही डिंपल के चुनावी प्रचार अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि शिवपाल की ओर से खुलकर इसका कोई ऐलान अभी नहीं किया गया है।
मैनपुरी में सपा से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव तो भाजपा ने शिवपाल के करीबी माने जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। शाक्य ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया है। मैनपुरी में 5 दिसंबर को वोटिंग होगी।
Published on:
16 Nov 2022 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
